• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल इंजन की सरकार में जोड़ें ट्रिपल इंजन हो जायेगा सोने पर सुहागा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली
0
CM Yogi in Bareilly

CM Yogi in Bareilly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद नौकरी और रोजगार को विकसित करने के लिए टीम गठित की। तब 20000 करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में मिलना मुश्किल हो रहा था। अब 2023 में प्रदेश में 35 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इससे एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) रविवार को बरेली कॉलेज में भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉक्टर उमेश गौतम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व 11 पंडितों ने शंखनाद कर बरेली की धरती पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था। जातिवादी, परिवारवादी, अवसरवादी अराजकतावादी लोगों ने युवाओं को तमंचे थमा रखे थे। युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहे थे।

व्यापारियों से रंगदारी वसूली की जा रही थी। व्यापारी पलायन करने को मजबूर थे। दंगे हो रहे थे अराजकता का माहौल था। लेकिन अब व्यापारी सुरक्षित हैं। व्यापारियों को 10 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा दिया जा रहा है। शोहदों का आतंक खत्म हो चुका है। बेटियां स्कूल जा रही हैं। बरेली सेफ सिटी बन रहा है। अपराधी अब सीना तानकर नहीं गले में तख्ती लटकाकर अपनी जीवन की भीख मांगता फिरता है। युवाओं की प्रतिभा को मंच मिल रहा है। हमने 20 लाख युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन चमत्कार और सुरक्षा डबल इंजन की सरकार ने दी है। डबल इंजन की सरकार में ट्रिपल इंजन जुड़ जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा।

इस वर्ष बन जाएगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि राम मंदिर भारत की आस्था का प्रतीक था। इस वर्ष के अंत तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। काशी विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है। भारतीय वैदिक परंपरा के महान तपोस्थल नैमिषारण्य को हम विस्मृत कर चुके थे। नैमिषारण्य अब नए कलेवर में अपनी आभा बिखेरेगा।

सर झुका कर और गले में तख्ती डाल कर चल रहे अपराधी: सीएम योगी

दुनिया के किसी देश में अब भारत का मुकाबला करने की स्थिति नहीं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत केवल वैश्विक मंच पर ही आगे नहीं बढ़ा है। उभरता हुआ भारत, नए इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, टेक्नोलॉजी वाला भारत, नए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन हमारी पहचान बनते जा रहे हैं। अब दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं है जो भारत का मुकाबला करने की स्थिति में हो। नौ वर्ष में 4 करोड़ लोगों को आवास, 8 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस की सुविधा दी गई। 12 करोड़ लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा आयुष्मान कार्ड से जोड़ा गया। 15 करोड़ लोगों को डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर युवाओं को स्टार्टअप इंडिया से जोड़ा गया। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई।

बरेली की पहचान अब कूड़े के ढेर से नहीं, स्मार्ट सिटी से है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बरेली की पहचान अब कूड़े के ढेर से नहीं स्मार्ट सिटी से है। बरेली में एयरपोर्ट है फोर लेन, सिक्स लेन सड़कें बन रही हैं। बरेली में कई फ्लाईओवर बन चुके हैं। कुतुबखाना फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। अक्षर विहार, संजय कम्युनिटी तालाब को सरोवर के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। सेफ सिटी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, अर्बन हाट का निर्माण किया गया है। अमृत योजना के तहत हर घर नल जल की सुविधा दी जा रही है।

Tags: Bareilly newscm yoginikay chunavnikay chunva 2023up news
Previous Post

सर झुका कर और गले में तख्ती डाल कर चल रहे अपराधी: सीएम योगी

Next Post

‘साइबर एनकाउंटर्स’ पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगी: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
CM Dhami released the book 'Cyber Encounter'

'साइबर एनकाउंटर्स' पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगी: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Molestation

छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा

28/03/2023
Sushil Wrestler

पहलवान सुशील कुमार की बढ़ी मुश्किलें, रेलवे ने नौकरी से किया सस्पेंड

25/05/2021

कार पलटने से घायल हुए AAP पार्टी के विधायक, हालत गंभीर

03/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version