• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

Desk by Desk
16/04/2026
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आसनसोल/बीरभूम। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) गुरुवार को फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। बाराबनी, रामपुरहाट व बोलपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने के साथ भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया। जनसभा स्थलों, वाहनों व घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़े लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे। बंगाल की धरा पर तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देते हुए सीएम योगी ने मतदाताओं से कहा कि टीएमसी के गुंडे, माफिया क्या कह रहे हैं या कोई मौलाना क्या बक रहा है, आप किसी से भयभीत न होइए। डबल इंजन की भाजपा सरकार आने दीजिए, ये सभी आपकी चाटुकारिता करते और बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे।

टीएमसी के गुंडों ने मेरी सभा रोकने का प्रयास किया, हम टीएमसी का सूपड़ा साफ करेंगे

मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि जब यहां मेरा कार्यक्रम लगा तो तृणमूल के गुंडे लोगों को परेशान करने लगे। सभा न होने पाए, इसके लिए भाजपा के झंडे उखाड़ने का भी प्रयास किया। आप लोग भाजपा प्रत्याशियों को जिताइए और डबल इंजन सरकार लाइए, हम टीएमसी का सूपड़ा साफ कर देंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल स्पीड से सारी समस्याओं का समाधान होगा। भाजपा ही सुरक्षा-समृद्धि, उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

टीएमसी के कारण पैदा हुए सैंड-कोल-लैंड माफिया

मुख्यमंत्री (yogi adityanath) ने कहा कि टीएमसी आज टेरर, माफियाराज व करप्शन का पर्याय बन चुकी है। इन लोगों ने आमजन, नौजवानों, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है। टीएमसी के कारण सैंड माफिया, कोल माफिया, लैंड माफिया पैदा हुए। केंद्र से विकास के लिए, गरीबों के लिए जो पैसा आता है, उसे टीएमसी के गुंडे हजम कर जाते हैं। सीएम ने स्थानीय नागरिकों को विश्वास दिलाया कि बंगाल में दंगों, भय, अराजकता, माफियाराज को भाजपा समाप्त करेगी।

कांग्रेस, सपा व टीएमसी नहीं रोक पाईं, अयोध्या में बन गया राम मंदिर

सीएम ने कहा कि 9 साल पहले इससे भी बुरी स्थिति उत्तर प्रदेश की थी। वहां हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। व्यापारी, बहन-बेटी असुरक्षित थी। गुंडागर्दी-अपराध चरम पर था, माफिया हावी थे। जनता के विकास के लिए आने वाले पैसे में डकैती पड़ती थी, लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इसका उपचार कर दिया। यूपी में अब कोई सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकता। मस्जिदों से माइक की आवाज और गोकशी नहीं होती। लव जेहाद-लैंड जेहाद की घटना नहीं होती। ऐसी सख्त कार्रवाई होती है कि सात पीढ़ियां याद करती हैं। पर्व-त्योहार अब शांति से मनाए जाते हैं। अराजकता-गुंडागर्दी नहीं है, लेकिन बंगाल में गोतस्करी, गोहत्या, त्योहारों के पहले उपद्रव होते हैं। यूपी में रामजन्मभूमि के लिए आंदोलन चला। टीएमसी की पार्टनर समाजवादी पार्टी की सरकार ने रामभक्तों पर गोली चलवाई। यूपी में डबल इंजन सरकार आई तो अयोध्या में भगवान श्रीराम का सबसे बड़ा मंदिर बन गया, इसे कांग्रेस, सपा व टीएमसी रोक नहीं पाईं, क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है।

टीएमसी के गुंडों-माफिया का उपचार भी बुलडोजर

सीएम योगी (yogi adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर माफिया की हड्डी-पसली ठीक कर देता है। माफिया की संपत्ति लेकर गरीबों व जनजातीय वर्ग के लिए आवास बनते हैं। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है, वहां सब चंगा है। ममता दीदी को जयश्री राम नाम से नफरत है। वह दुर्गा पूजा नहीं होने देतीं। हिंदुओं के त्योहारों पर कर्फ्यू जैसा माहौल बना देती हैं। मुर्शिदाबाद में सरकार गुंडों-उपद्रवियों के साथ खड़ी थी। यहां दुर्गा पूजा व विसर्जन पर प्रतिबंध लग जाता है। कोलकाता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस सरकार से कहा था कि दुर्गापूजा में सुरक्षा नहीं दे पा रही हो। यूपी से बुलडोजर मंगा लो, इन गुंडों का उपचार वही कर सकता है।

गारंटी देती है भाजपा- गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे

सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी के संरक्षण में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद की धरती पर गोहत्या होती है। भाजपा गारंटी देती है कि बंगाल में दंगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा। गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथियों और 15 वर्ष से टीएमसी ने यहां पहचान का संकट खड़ा किया है। आजादी के बाद बंगाल विकास के पथ पर आगे चल रहा था। देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था। इकॉनमिक लीडर के रूप में बंगाल की तूती बोलती थी। किसान प्रसन्न, नौजवान को नौकरी-रोजगार, मछली-चावल उत्पादन बढ़ रहा था, लेकिन कांग्रेस, वामपंथियों व टीएमसी ने राज्य को भ्रष्टाचार, भय व अराजकता का केंद्र बना दिया। मछली उत्पादन कम हुआ और चावल उत्पादन घटा। यहां के संसाधनों पर माफिया हावी है, नौजवान के लिए नौकरी-रोजगार गायब है। एक-एक कर उद्योग बंद या पलायन कर चुके हैं। किसानों को उपज का दाम नहीं मिल पाता। यूपी में आलू का दाम 15-16 रुपये किलो और बंगाल में मात्र एक-डेढ़ रुपये मिल रहा है।

ममता दीदी के नेतृत्व में बंगाल बना क्राइम कैपिटल

मुख्यमंत्री (yogi adityanath) ने कहा कि ममता दीदी अब प्रोटोकॉल भी भूल गई हैं। भारत में पहली बार एक जनजातीय समुदाय की बेटी, भारत की बेटी द्रौपदी मुर्मु जी सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होकर राष्ट्रपति बनीं। लेकिन उनके बंगाल आगमन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी न तो खुद गईं और न ही उनका कोई मंत्री स्वागत करने पहुंचा। यह सामान्य प्रोटोकॉल है कि जब माननीय राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या प्रधानमंत्री किसी राज्य में जाते हैं, तो उस राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री स्वागत के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, ममता दीदी यह भी भूल गईं। याद करिए कभी बंगाल को कल्चरल कैपिटल के रूप में विशेष पहचान मिली थी। आज ममता दीदी के नेतृत्व में टीएमसी ने उसे क्राइम कैपिटल बना दिया है। पिछले चुनाव में ओसग्राम से भाजपा प्रत्याशी कलिता माझी ने जोरदार टक्कर दी, लेकिन टीएमसी के गुंडों ने बूथों पर कब्जा कर लिया। इसी तरह बीजेपी के खोकन दास व दिलीप घोष भी चुनाव जीत रहे थे, लेकिन अंतिम समय में इन्हें पराजित घोषित कर दिया गया। सीएम योगी ने टीएमसी समर्थित गुंडाराज को कुचल कर बंगाल को फिर से दुर्गा उत्सव, मां काली और मां तारा की भूमि के रूप में स्थापित करने तथा कल्चरल कैपिटल बनाने का संकल्प भी लिया।

सदैव प्रेरणा भूमि रहा है बंगाल

सीएम योगी ने कहा कि बंगाल सदैव प्रेरणा भूमि रही है। इसने भारत को राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत दिया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बंगाल की धरती टीएमसी की अराजकता से मुक्त होने का आह्वान कर रही है। इस धरा ने रामकृष्ण परमहंस, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी विवेकानंद, खुदीराम बोस, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, अरविंद घोष, जनसंघ के संस्थापक अध्य़क्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे राष्ट्रवादी चिंतक दिए। कश्मीर को पृथक मान्यता देने के लिए कांग्रेस की चाल के कारण आतंकी भारत की एकता को चुनौती दे रहे थे, लेकिन डॉ. मुखर्जी के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया और धारा 370 समाप्त कर दी। कश्मीर में भी भारत का कानून वैसे ही लागू हुआ, जैसे बंगाल, बिहार और यूपी में है।

घुसपैठ व कब्जा करने वालों को कान पकड़कर बाहर करेंगे

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेसियों, कम्युनिस्टों व तृणमूल ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण बंगाल को कठमुल्लापन की राजनीति का अड्डा बना दिया। घुसपैठिए यहां दलितों-वंचितों, जनजातीय व अन्य समुदायों के हक पर डकैती डाल रहे हैं, तृणमूल के गुंडे इन्हें पाल-पोस रहे हैं। भाजपा इस धरती पर कठमुल्लापन की संस्कृति व घुसपैठियों को नहीं पनपने देगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार न सिर्फ घुसपैठ रोकेगी, बल्कि कब्जा किए हुए लोगों को कान पकड़ कर बाहर करेगी।

टीएमसी के खिलाफ बेखौफ जनता का अभिनंदन किया सीएम ने

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बंगालवासियों का अभिनंदन करता हूं, जो टीएमसी की अराजकता का जवाब देने के लिए भाजपा के समर्थन में निडरता से एकत्र हुए हैं। 2022 में यहां लोगों पर अत्याचार किए गए, प्रताड़ित किया गया, यातनाएं दी गईं, लेकिन देश व बंगाल की अस्मिता के लिए बेखौफ होकर बंगालवासी भाजपा को समर्थन देने आए हैं। आपका उत्साह भाजपा को कार्य करने की प्रेरणा देता है। भाजपा आएगी तो कोई उपद्रव नहीं कर पाएगा, बंगाल फिर से उत्सव की भूमि बनेगी। नौजवानों को रोजगार, किसानों को सम्मान और गरीबों को विकास मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली जनसभा में बाराबनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय, दूसरी जनसभा में रामपुर हाट से ध्रुब साहा व हासन से निखिल बनर्जी के लिए वोट मांगे। तीसरी जनसभा में उन्होंने बोलपुर से भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष, ओसग्राम से कलिता माझी व नानूर से खोकन दास को भारी मतों से जिताने की अपील की।

Tags: Yogi in bengal
Previous Post

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

Next Post

जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Anand Bardhan

जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, यहां चेक करें अपने शहर के रेट

03/01/2021
Arrested

गर्भवती महिला का हत्यारा सिलाई मशीन मैकेनिक गिरफ्तार

03/11/2022
Firecracker

पटाखों पर फिर लगा बैन, इस साल भी सूनी रहेगी दिवाली

07/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version