• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माताओं और बहनों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे: सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/10/2023
in उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आधी आबादी सुरक्षित है तो सब कुछ सुरक्षित है। माताओं और बहनों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे। उन्होंने कहा कि एक माता, बहन और बेटी की कोई जाति नहीं होती। बहन, बेटी और मां को बांटों मत उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरे समाज को खड़ा होना चाहिए। अगर नारी गरिमा की रक्षा हो जाएगी तो निवेश अपने आप आ जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि विगत साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधी आबादी के सम्मान और गरिमा को बढ़ाने का कार्य किया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को 632 करोड़ रुपए की 256 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं सहयाता राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, नारी शक्ति वंदन अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा। अब प्रदेश की माताओं और बहनों को पंचायत एवं स्थानीय निकायों की तरह विधानसभा और लोकसभा में एक तिहाई सीटों पर चुनकर जाने का अवसर प्राप्त होगा। सीएम योगी ने कहा 2017 के पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। यहां दंगे होते थे। अव्यवस्था फैलाई जाती थी। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। हमारी सरकार आने के बाद दंगाई गले में तख्ती डालकर जान की भीख मांगते दिखाई पड़ते हैं।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि, वर्तमान में हमने मिशन शक्ति के चौथे संस्करण को आगे बढ़ाया है। यह संस्करण भी एक बार फिर से प्रभावी ढंग से नारी गरिमा की सुरक्षा करते हुए, उनके सम्मान को बढ़ाते हुए, उनके स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करने का एक अभियान है। इसकी शुरुआत हमने 2020 में की थी। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए डबल इंजन की सरकार महिलाओं के कल्याण के कार्यक्रमों आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत देश की माताओं और बहनों को घर का उपहार भी उन्हें लखपति बनाने का काम किया है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 55 लाख बहनों को एक-एक आवास उपलब्ध कराया जा चुका है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब ने एक नए भारत का दर्शन किया है। एक ऐसा भारत जो समर्थ, शक्तिशाली और स्वावलंबी है, जो दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में स्थापित होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह वही भारत है जिसमें 2014 के पहले अविश्वास और असुरक्षा का माहौल था। घुसपैठिए जब मर्जी तब भारत में घुसपैठ करते थे। भारत के सामने नीतियों को लेकर भी असमंजस की स्थिति थी। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐसे नए भारत को आगे बढ़ाया, जिसमें जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं था। इस नए भारत में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाई गई।

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वालों के तीन करोड़ रुपये देगी सरकार

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हमारी बेटी पारूल चौधरी और अनु रानी ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल लाकर देश के साथ-साथ मातृ शक्ति के गौरव को भी बढ़ाया है। दोनों को बेटियों को हमारी सरकार सीधे डिप्टी एसपी बनाएगी। साथ ही लखनऊ में समारोह आयोजित कर एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वालों को 3 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वालों को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को 75 लाख रुपए की सहायता राशि देंगे।

लाभार्थियों को वितरित की सहायता राशि

सीएम योगी (CM Yogi)  ने ‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ के 2,528 स्वयं सहायता समूहों को 72.90 करोड़ रुपए की राशि वितरित की साथ ‘एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम’ के 54 लाभार्थियों को उन्होंने 29.02 करोड़ रुपए वितरित किए। इसके अलावा ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ के 175 लाभार्थियों को सीएम योगी ने 19.16 करोड़ रुपए प्रदान किए। वहीं ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के 103 लाभार्थियों को उन्होंने 10.94 करोड़ रुपए वितरित किए।

उद्यमियों से किया संवाद

अपने संबोधन के बाद सीएम योगी (CM Yogi) ने एक अन्य कार्यक्रम में बुलंदशहर के उद्यमियों से बात की और उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक नई नीति के विषय में बात करते हुए उद्यमियों को सरकार की तरफ सभी तरह के नीतिगत सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में जनपद के एमएसएमई से जुड़े उद्यमी समेत जिले कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा सांसद, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, शिकारपुर विधायक अनिल कुमार शर्मा, अनूपशहर विधायक संजय कुमार शर्मा, स्यान विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी और बुलंदशहर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Tags: bulandshehr newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

दिव्य और भव्य रूप से बेहतर व्यवस्था के साथ मनाया जायेगा महाकुम्भ 2025: एके शर्मा

Next Post

69th National Film Awards: आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन को मिला नेशनल अवॉर्ड, फिल्म RRR को मिला पुरस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.
राजनीति

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
Next Post
69th National Film Awards

69th National Film Awards: आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन को मिला नेशनल अवॉर्ड, फिल्म RRR को मिला पुरस्कार

यह भी पढ़ें

Scrub

चाहते हैं अपनी स्किन को बनाना मुलायम, करें इन शुगर स्क्रब का इस्तेमाल

11/04/2023
Real Mi

रियलमी ने लॉन्च किया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन, कीमते 6799 रूपए से शुरू

09/04/2021
चीनी टायर

देसी टायर की कीमत में हो सकता है इजाफा, ये है वजह

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version