• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSP के गढ़ में CM योगी ने किया करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख घोषित होने से पहले प्रदेश के हर जिले की नब्ज टटोलने में लगे हैं। सुल्तानपुर के बाद शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के गढ़ माने जाने वाले अम्बेडकरनगर में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बीते साढ़े चार वर्ष में उत्तर प्रदेश का सारा विकास केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम है। प्रदेश में अब विकास की परियोजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की स्पष्ट मंशा को दर्शाती हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर में 334.24 करोड़ रुपये की लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अकेले जनपद अम्बेडकरनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 42 हजार से अधिक लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में व 13 हजार से अधिक लाभार्थियों को शहरी क्षेत्र में एक-एक आवास उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अंतर्गत 2.55 लाख से अधिक परिवारों को एक-एक शौचालय भी निःशुल्क दिया गया है। हमारे लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है, इसलिए जनपद अम्बेडकरनगर को रु. 334 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दीपावली से पहले आप सभी को उपहार स्वरूप प्रदान करने के लिए हम सभी यहां उपस्थित हुए हैं।

जमाखोरों पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 3:30 बजे अम्बेडकरनगर के अकबरपुर में पहुंचे। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के पास हवाई पट्टी पर उतरने के बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इस जिले में करोड़ों की जनकल्याणकारी एवं विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री 334.24 करोड़ की लागत वाली 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं नगरपालिका समेत कार्यदायी संस्थाओं के नवनिर्मित और प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में 100 बेड की क्षमता के हास्टल, शहरी बेघरों के लिए 100 घर के आश्रय स्थल, माडल स्कूल जाफरगंज, ईंधना, रत्ना, पहितीपुर के अलावा पाइप पेजयल परियोजना हीड़ी पकडिय़ा, सेमउरखानपुर, राजकीय पशु चिकित्सालय मखदूम सराय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐनवां, रामनगर, नवीन राजकीय हाईस्कूल आमादरवेशपुर, राजकीय आईटीआई जहांगीरगंज एवं सड़क और नालों के निर्माण की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। नवगठित नगर पंचायतों में जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर के भवनों समेत बरातघर, नाला, सड़क आदि 69 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान यहां जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण सिंह, जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह व जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags: Ambedkarnagar newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

T20 WC: भारत-पाक का महामुकाबला कल, PAK ने टीम का किया ऐलान

Next Post

तेलंगाना में लगे भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post

तेलंगाना में लगे भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

EWS admission

EWS एडमिशन के लिए पहली लिस्ट आज होगी जारी, इस वेबसाइट पर करें चेक

05/03/2025
Fraudster arrested

जमीन की खरीद-फरोख्त में जालसाजी के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

22/01/2021
Anil Vij

… तो अगली मुलाकात आपसे CM आवास पर होगी: अनिल विज

05/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version