• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशील है डबल इंजन की सरकार: योगी

Writer D by Writer D
04/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्वास्थ्य का क्षेत्र बहुत विस्तृत है। इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भी सहभागिता आवश्यक है। आज आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme)  के तहत एक सामान्य व्यक्ति निजी हॉस्पिटल में जाकर अपना इलाज करा सकता है। इसलिये देश का अन्तिम पायदान पर बैठा हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के प्रति आभार व्यक्त करता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) आज जनपद गोरखपुर में न्यू आनन्दलोक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं न्यूरो ट्रॉमा सेण्टर (New Anand Lok Super Specialty Hospital & Neuro Trauma Center) के उद्घाटन कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 50 करोड़ लोगों को 05 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। उसका परिणाम है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी आज अपना उपचार सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या निजी क्षेत्र के हॉस्पिटल अथवा कॉरपोरेट हॉस्पिटल में करा सकता है। यह वास्तव में प्रधानमंत्री  और डबल इंजन सरकार की देश व प्रदेश के गरीबों तथा कमजोर तबके के लोगों के लिए उनके स्वास्थ्य के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। सरकार के प्रयास यदि सही दिशा में और अच्छी नीयत से हों, तो उसके परिणाम अच्छे आते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता और आम जनमानस व गरीबों के प्रति संवेदना स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक परिवर्तन ला रही है। किसी भी सभ्य समाज के लिए अच्छी और बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ अच्छी स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा का बेहतर वातावरण उस समाज को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, जब सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर कार्य करते हैं तो उसके परिणाम अच्छे आते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आज से 06 वर्ष पूर्व तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में केवल गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज (BRD Medical College) के रूप में एक मात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज था। आज गोरखपुर में बीआरडी  मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के साथ कार्य कर रहा है। यहां का बाल संस्थान भी बनकर तैयार हो गया है जो सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। गोरखपुर में एम्स भी अपना कार्य प्रारम्भ कर चुका है। विगत 06 वर्षां में गोरखपुर में निजी क्षेत्र के अनेक चिकित्सालयों ने भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया है।

शीघ्र ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज होगा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में ‘एक जनपद, एक मेडिकल कॉलेज’ योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की दिशा में कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। देवरिया में मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ हो चुका है। कुशीनगर एवं महराजगंज में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। सिद्धार्थनगर और बस्ती में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ-साथ मेडिकल की शिक्षा के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि वर्ष 1947 से वर्ष 2017 तक प्रदेश में मात्र 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज थे। वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2022-23 के बीच उत्तर प्रदेश में 59 नये मेडिकल कॉलेज का निर्माण या तो पूरा किया जा चुका है या किया जा रहा है। शेष 16 जनपदों में से 04 जनपदों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। असेवित 06 अन्य जनपदों के मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कार्य योजना आगे बढ़ रही है। शीघ्र ही, उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज होगा।

योगी सरकार 17 जुलाई से शुरू करेगी सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि न्यू आनन्दलोक हॉस्पिटल एवं न्यूरो ट्रॉमा सेण्टर अपने एक नये संस्करण और नये हॉस्पिटल के साथ गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिकां को अपनी सुविधा देने के लिए तैयार हो चुका है। न्यू आनन्दलोक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं न्यूरो ट्रॉमा सेण्टर में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए मरीजों को सुविधा उपलब्ध होगी। यहां आईसीयू व डायलेसिस जैसी अन्य सुविधाओं का लाभ लोगों को प्राप्त होगा। शासन की मंशा के अनुरूप एक गरीब के प्रति जो चिकित्सक का उत्तरदायित्व है, उसका निर्वहन करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा गोरखपुर वासियों और पूर्वी उत्तर प्रदेश वासियों को इस हॉस्पिटल के माध्यम से प्राप्त होगी। कार्यक्रम को सांसद रविकिशन ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अस्पताल के चिकित्सक एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

अखिलेश यादव ने की बीजेपी सांसद वरुण गांधी की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

Next Post

अब पर्यटक और वन्य जीव प्रेमी ‘डॉल्फिन सफारी’ का ले सकेंगे आनंद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Dolphin

अब पर्यटक और वन्य जीव प्रेमी 'डॉल्फिन सफारी' का ले सकेंगे आनंद

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पीओके को भारत का हिस्सा बनाने के लिए चाहिए 400 पार : योगी आदित्यनाथ

19/05/2024

अमेरिकी अखबार का बड़ा खुलासा, भारतीय सैनिकों ने गलवान झड़प में मारे थे चीन के 60 से ज्यादा सैनिक

13/09/2020
babri masjid demolisation case

लखनऊ : हाइकोर्ट के पुराने परिसर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर यातायात डायवर्ट

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version