• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी ने किया सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन

Writer D by Writer D
08/03/2025
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गौतमबुद्ध नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन किया। गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 132 स्थित डाटा सेंटर के उद्घाटन व लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज के आधुनिक युग की आवश्यकता के अनुसार, युवाओं की जरूरतों और वैश्विक परिदृश्य के अनुसार, हमने अपने अनुसंधान और विकास के माध्यम से उस प्रकार की तकनीक पर नीतियां तैयार की हैं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि हमने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एक बड़ी छलांग लगाई है जिसके सकारात्मक परिणाम आज हम सबको स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। सीएम योगी ने सिफी के डाटा सेंटर का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने तिरुपति बालाजी के चित्र का लोकार्पण करते हुए वेंकटेश्वर स्वामी की स्तुतियों का श्रवण किया तथा सिफी को शुभकामनाएं दीं।

डाटा सेंटर की कार्यप्रणाली जानी, कमांड सेंटर व सर्वर रूम का भी किया आवलोकन

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश के शीर्ष उपलब्धि वाले राज्य के रूप में, उत्तर प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निवेश मित्र सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम हमारी पारदर्शी प्रक्रिया को दर्शाता है और प्रदेश में उद्योगपरक नीतियों को लागू करने का ही परिणाम आज हम सब देख रहे हैं। सीएम योगी ने डाटा सेंटर का भ्रमण करते हुए विभिन्न विभागों, कार्यप्रणालियों और संचालन प्रक्रिया के साथ ही यहां लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने कमांड सेंटर और सर्वर रूम का आवलोकन भी किया और डाटा सेंटर के विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी तथा सिफी के निदेशक, प्रबंधक व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiNoida news
Previous Post

उत्तर प्रदेश में जल्द तैनात होंगी 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Next Post

बाबा के दरबार से कान्हा और कान्हा के दरबार से बाबा को भेजा गया उपहार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
baba vishwanath and kanha will see the gift

बाबा के दरबार से कान्हा और कान्हा के दरबार से बाबा को भेजा गया उपहार

यह भी पढ़ें

Crassula

इस पौधे को घर लाते ही चुंबक क तरह खींचा चला आता है पैसा

25/01/2022

Huawei ने लॉंच किया Enjoy 20e, जानिए इसकी कीमत और धांसू फीचर्स

20/10/2021
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version