• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमने रिस्क लिया, रिफॉर्म किया, पॉलिसी बनाई और मजबूती से लागू किया : सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/08/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश पूर्णतः सुरक्षित और व्यवसाय के लिए लाभकारी है। निवेशकों के पूंजी की सुरक्षा की गारंटी प्रदेश सरकार की है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं बल्कि दुर्व्यवस्था थी। हर तीसरे दिन दंगा होता था। व्यापारियों को धमकियां दी जाती थी। बिजनेसमैन को प्रताड़ित किया जाता था। एक-एक फाइल के लिए उन्हें कई-कई बार चक्कर लगाने पड़ते थे। हमने रिस्क लिया और रिफॉर्म किया। पॉलिसी बनाई और उसे मजबूती के साथ लागू किया। यही वजह है आज उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में अचीवर स्टेट बनकर उभरा है।

प्रदेश छोड़ने को मजबूर हो गया था जेके सिमेंट

सीएम योगी (CM Yogi)  ने बुधवार को प्रयागराज में 20 लाख टन उत्पादन क्षमता के सीमेंट प्लांट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेके सीमेंट उत्तर प्रदेश का औद्योगिक समूह है। कतिपय कारणों से उत्तर प्रदेश पर से इनका विश्वास कम हो गया था और यह समूह प्रदेश छोड़ने को मजबूर हो गया। धीरे-धीरे इस समूह ने उत्तर प्रदेश से अपने निवेश को समेट कर अन्य राज्यों में करना शुरु कर दिया था। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के अभियान के क्रम में संगम नगरी में जेके सीमेंट के द्वारा यह संयत्र स्थापित किया जा रहा है।

यूपी में रेलवे, एक्सप्रेसवे और हाइवे का बेहतरीन नेटवर्क

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2017 में प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद इस समूह को पहले तीन वर्ष यह समझने में लग गए कि सरकार की कथनी और करनी में कोई सच्चाई है कि नहीं? उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की कथनी और करनी के जब परिणाम सामने आए तो देखते ही देखते जेके समूह ने 1200 करोड़ के निवेश के साथ प्रदेश में तीन प्लांट 2020 में अलीगढ़, 2022 में हमीरपुर और 2024 में प्रयागराज में स्थापित कर दिया है, या करने जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में रेलवे, एक्सप्रेसवे और हाइवे का बेहतरीन नेटवर्क है। इससे यहां के उत्पाद दूसरे राज्यों में आसानी से भेजे जा सकते हैं।

यह निवेश यूपी के सपने को पंख देगा

सीएम योगी vने कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेश के मामले में देश में ड्रीम डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि जेके सीमेंट का यह निवेश यूपी के सपने को पंख देगा। यह निवेश हमारे लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आज उत्तर प्रदेश के किसी औद्योगिक समूह को अपने प्रदेश से पलायन करने को मजबूर नहीं होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्ष के में उत्तर प्रदेश में निवेश अनुकूल माहौल बना है। यही वजह है कि 2016 में जो उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में 14वें स्थान पर हुआ करता था आज देश में दूसरे स्थान पर है।

लाखों नौजवानों के लिए नौकरी की संभावना बनी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि निवेश के लिए इन्वेस्टर समिट कैसे होता है यह भी उत्तर प्रदेश ने जीआईएस-2023 के माध्यम से देश को दिखा दिया। उस समिट के माध्यम से 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्रदेश को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी वर्ष फरवरी में 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रस्ताव का ग्राउंड ब्रेकिंग किया। यही नहीं वर्तमान समय में बहुत सारी इकाइयों ने उत्पादन भी प्रारंभ कर दिया है। इससे लाखों नौजवानों के लिए नौकरी की संभावना बनी है।

डेयरी सेक्टर को और बेहतर बनाने में ऑस्ट्रेलिया बन सकता है अच्छा सहयोगी: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद कुमार गुप्ता ‘नंदी’, औद्योगिक विकास के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश के मुख्य सचिव एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर, जेके सीमेंट के वाइस प्रेसीडेंट निधिपति सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर रघवपति सिंघानिया, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ माधव कृष्ण सिंघानिया, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट अरुण शर्मा, प्रयागराज से विधायक वाचस्पति, विनोद प्रजापति और अनुज खंडेवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रयागराज में चार सौ करोड़ का निवेश कर रहा है जेके समूह

जेके सीमेंट लिमिटेड संगम नगरी प्रयागराज में लगभग 400 करोड़ रुपये के निवेश के माध्यम से 20 लाख टन प्रति वर्ष की कुल क्षमता वाली प्रदेश में अपनी तीसरी सीमेंट निर्माण इकाई स्थापित कर रहा है। इस इकाई से कम से कम 350 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इससे पहले यह समूह अलीगढ़ और हमीरपुर में अपना प्लांट स्थापित कर चुका है। उत्तर प्रदेश राज्य में तीनों इकाइयों का कुल निवेश लगभग 1200 करोड़ रुपये है।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

डेयरी सेक्टर को और बेहतर बनाने में ऑस्ट्रेलिया बन सकता है अच्छा सहयोगी: मुख्यमंत्री

Next Post

यूपी के पांच मंडलों में नए रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘माता-पिता व गुरु के आशीर्वाद और सरकार की निष्पक्षता से साकार हुए सपने’

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

01 अप्रैल से 18 सितंबर तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को दी गई 249.76 करोड़ रुपये की सहायता

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में मेहनत को मिला मुकाम, लगनशील अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Next Post
Ring Roads

यूपी के पांच मंडलों में नए रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

steal

चोरों ने की एलआईसी एजेंट के घर में चोरी

20/09/2023
madhuri yami

Bollywood : माधुरी दीक्षित ने जैकलीन और यामी के साथ लगाई स्टेज पर आग

10/09/2021
CM Vishnudev Sai met Union Health Minister JP Nadda

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की सौजन्य भेंट

21/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version