• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3 साल में यूपी से खत्म कर देंगे गरीबी, प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
05/04/2025
in उत्तर प्रदेश, महाराजगंज, राजनीति
0
CM Yogi inaugurated the Rohin Barrage in Maharajganj

CM Yogi inaugurated the Rohin Barrage in Maharajganj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराजगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोहिन बैराज के लोकार्पण सहित 654 करोड़ रुपये की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने संकल्प लिया कि अगले 3 साल में यूपी से गरीबी खत्म कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में देश की संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित किया गया है, जिससे वक्फ के नाम पर जमीनों की लूट-खसोट और अवैध कब्जे पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि अब कोई चौराहों की जमीनों पर कब्जा नहीं कर सकेगा। सरकारी संपत्ति का उपयोग विद्यालय, चिकित्सालय, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, बैराज और आवास निर्माण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में होगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में लाखों एकड़ भूमि वक्फ बोर्ड के नाम पर नाजायज तरीके से कब्जाई गई थी, जिससे गरीबों का कल्याण नहीं हो रहा था। अब इस मनमानेपन पर लगाम लगेगी।

मां बनैलिया देवी के नाम से जाना जाएगा रोहिन बैराज,16 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने वासंती नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मां बनैलिया देवी को नमन करते हुए कहा कि उन्हें नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोहिन नदी पर बैराज के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बैराज से 16 हजार अन्नदाता किसानों और 54 सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। योगी ने कहा कि यह बैराज मां बनैलिया देवी के नाम से जाना जाएगा। रोहिन नदी का पानी मीठा है और यह नेपाल से गोरखपुर तक बहती है। इस बैराज से किसानों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। रोहिन बैराज के बारे में उन्होंने कहा कि 25 साल से इसकी मांग थी, लेकिन पहले की सरकारें अपने परिवार की जेब भरने और जमीन की लूट में व्यस्त थीं। अब यह बैराज बाढ़ से बचाव और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएगा। इसके आसपास वॉटर बॉडी, पर्यटन, नौकायन और रेस्टोरेंट बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पिछले 8 साल में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है

सीएम योगी (CM Yogi) ने बताया कि पिछले 8 साल में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। 2017 में यूपी देश में सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था था, आज यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुसहर, वनटांगिया और थारू जैसी जनजातियों के गांवों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर और महाकुम्भ का जिक्र करते हुए कहा कि यह विकास और विरासत का अनूठा समन्वय है। मुख्यमंत्री ने सरयू नहर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 1972 में बनी परियोजना को पूरा होने में 49 साल लग गये, वो भी तब पूरा हुआ जब भाजपा की सरकार आई।

प्रदेश में बिछा है सड़कों और सिंचाई का जाल

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में फोरलेन सड़कों का जाल बिछ गया है। गोरखपुर-नौतनवा-सोनौली मार्ग और फरेंदा-नौतनवा मार्ग फोरलेन बन रहे हैं। गांवों के 3 मीटर के रास्ते अब 7 से 10 मीटर चौड़े हो रहे हैं। सिंचाई के क्षेत्र में अर्जुन सहायक, बाणसागर और सरयू नहर परियोजनाओं से लाखों हेक्टेयर भूमि को लाभ मिला है। पिछले 8 साल में प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा और 14 लाख किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन दिए गए हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन का दोहराया संकल्प

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय और हर विकासखंड में मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय बनाए जा रहे हैं। पहले की सरकारों के दौर में ‘एक जनपद, एक माफिया’ का दौर था, अब ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले त्योहारों पर डर का माहौल रहता था, लेकिन अब दंगाइयों ने दंगा करना छोड़ दिया। एक ओर किसानों का विकास, नौजवानों को रोजगार, बेटी को सुरक्षा और स्वावलंबी बनाने का कार्य हो रहा है तो वहीं इंसेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां नियंत्रित हो गई हैं। मधवलिया में गोशाला और डेयरी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। महाराजगंज में केंद्रीय विद्यालय और स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुभारंभ भी जल्द होगा।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में महाराजगंज प्रदेश में नंबर वन

मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराजगंज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्रदेश में पहले स्थान पर है। 1000 युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है। कालानमक चावल, श्रीअन्न, प्राकृतिक खेती, डेयरी और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जहां बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में आज यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले दो साल में भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हाईवे, एक्सप्रेस-वे, ड्राईपोर्ट, रेलवे, वाटरवे, मेट्रो और रोपवे जैसी परियोजनाएं साकार हो रही हैं। सोनौली में ड्राईपोर्ट बन रहा है। हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल योजना भी पूरी हो रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि एक तरफ युद्ध स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ लोककल्याण के प्रयास जारी हैं। अंत में सीएम योगी ने रामनवमी पर अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक कार्यक्रम को टीवी पर देखने की अपील की और सभी को नवरात्रि और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी से की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना

इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, आयुष मंत्री और महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ऋषि त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

लाभार्थियों को वितरित किए चेक, टूलकिट, स्मार्टफोन और नियुक्तिपत्र

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट, चाबी, आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली, पग मशीन, खेल प्रोत्साहन सामग्री एवं किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। साथ ही चिकित्सकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरित किये। मुख्यमंत्री ने यहां पौधरोपण भी किया। इस दौरान सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत योगिता और शिवम जायसवाल को पांच लाख का ऋण प्रदान किया। गुंजा और पवन कुमार को पोषण पोटली, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गायत्री देवी और मोहन को आवास की चाबी, नीरज को 10 लाख का चेक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ दिव्या द्विवेदी, डॉ सुधीर पांडेय को चिकित्सक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

आयुष्मान भारत योजना के तहत शिवपूजन और सुशीला देवी को आयुष्मान कार्ड, माटीकला टूलकिट के तहत कुम्हार सर्वजीत कुमार को टूलकिट, युवक मंगल दल के गोविंद राव और ममता को खेल किट। नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रिया सिंह, रूबी को नियुक्ति पत्र।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लक्ष्मीना देवी और शरिउल निशा को 21 करोड़ 13 लाख 80 हजार का चेक प्रदान किया गया। ड्यूटी के दौरान मृत उदयभान त्रिपाठी की परिजन इंदु त्रिपाठी को 30 लाख रुपए की अनुग्रह राशि, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए पूनम यादव को 30 लाख का पुरस्कार। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रियंका मौर्य, आद्या राय को टैबलेट। स्वामी विवेकानंद युवा साशक्तिकरण योजना के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में रोशनी वर्मा और मंशा गौड़ को टैबलेट वितरित किया।

Tags: cm yogiMaharajganj news
Previous Post

PM मोदी को श्रीलंका में दिया गार्ड ऑफ ऑनर, हुआ भव्य स्वागत

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Manoj Kumar merged into the five elements

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि

यह भी पढ़ें

मनसुख हिरेन केस

मनसुख हिरेन केस की जांच अब करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय का आदेश जारी

20/03/2021
Rani Lakshmibai hospital

रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मचा हड़कंप

19/09/2023

नारदा स्टिंग मामले में ममता के मंत्रियों को मिली हाईकोर्ट से राहत

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version