• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने शाहंशाहपुर कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
11/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार शाम रोहनिया शाहंशाहपुर गांव में स्थित गोबर्धन योजना स्थल पर कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने इससे जीवामृत व पेंट बनाने पर बल दिया। प्लांट के अफसरों ने बताया कि यहां जैविक खाद बन रही है।

इस पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इसे नेचुरल फार्मिंग की दिशा में कार्य किए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इसके लिए कृभको व गोरखपुर फर्टिलाइजर से वार्ता कर सुझाव लेने की बात कही। जिससे आसपास के किसानों को इसका भरपूर फायदा हो सके। जैविक खाद की पैकेजिंग आकर्षक तरीके से किए जाने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि इस पर विशेष फोकस रखा जाए।

बताते चले शाहंशाहपुर गांव में कंप्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन किया जा रहा है। शहंशाहपुर में लगभग सात एकड़ जमीन में बायो गैस प्लांट बनाया गया है। इसकी क्षमता प्रतिदिन 3150 किलो कंप्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन करने की है। यह प्लांट गैस के साथ तरल और ठोस फर्टिलाइजर का भी उत्पादन करेगा। प्लांट के लिए गाय पालकों से गोबर खरीदने से उनकी आमदनी बढ़ेगी और रोजगार भी मिलेगा। कंप्रेस्ड बायो गैस पर्यावरण के लिए भी अच्छी होती है। इसके साथ ही कच्चे तेल और गैस आयात पर निर्भरता कम होगी। गोबर, प्रेस मड (चीनी फैक्ट्रियों से निकलने वाला वेस्ट पदार्थ) और नेपियर घास से कंप्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में इसके वेस्ट से जैविक खाद बनाया जा रहा है। प्लांट में ही किसानों के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी है। यहां किसानों को ऑर्गेनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वे अपनी आय बढ़ाने के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रखने में मददगार साबित होंगे।

खास बात यह है कि कंप्रेस्ड बायो गैस एलपीजी से काफी सस्ती है। रोजाना 500 से 600 किलो एलपीजी का इस्तेमाल करने वाली औद्योगिक इकाई को कंप्रेस्ड बायो गैस से चलाना बेहद सस्ता होगा। उद्यमी इसके इस्तेमाल से अपनी लागत में करीब 5 प्रतिशत की बचत कर सकते है। कंप्रेस्ड बायो गैस से गाड़ी चलाना भी सस्ता है। कंप्रेस्ड बायो गैस सीएनजी की ही तरह ही प्रदूषण रहित और सस्ता ईंधन है।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम सहित प्लांट के व्यवस्थापक एवं पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogivaarnasi news
Previous Post

मुख्तार अंसारी के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, ED को फिर मिली अब्बास अंसारी की रिमांड

Next Post

IAF अग्निवीरवायु का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
IAF Agniveer Vayu

IAF अग्निवीरवायु का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें

देवरिया में सरयू नदी में नाव पलटने से 5 की मौत, 10 लाेग लापता

05/08/2020
murder

25 लाख रुपये को लेकर हुई थी दम्पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

28/03/2022
निराश्रित महिला पेंशन योजना

निराश्रित महिलाओं को यूपी सरकार 500 रुपए प्रतिमाह की दर से दे रही पेंशन : राय

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version