• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘एक जिला एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में कार्य किया जा रहा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, हापुड़
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हापुड़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज जनपद हापुड़ में 810 करोड़ रुपये से अधिक की 274 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 460 करोड़ रुपये से अधिक की 142 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 350 करोड़ रुपये से अधिक की 132 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के लक्ष्य के साथ जनपद हापुड़ को समग्र विकास के अभियान को जोड़ा गया है। इस विकास की कड़ी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जनपद हापुड़ के निर्माण के 11 वर्ष के बाद भी यहां जिला चिकित्सालय स्थापित नहीं हो पाया था। अब यहां विभिन्न सुविधाओं से युक्त जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया जा रहा है। अतिशीघ्र यहां जिला मुख्यालय, इण्टीग्रेटेड कचहरी के निर्माण के साथ ही, सभी जिला स्तरीय कार्यालयों का निर्माण एक ही कैम्पस में किया जाएगा, जिससे जनता की पहुंच आसान एवं सुगम हो जाएगी। यह सभी कार्य विकास की प्रक्रिया में नया योगदान प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि भोजन के साथ हापुड़ का पापड़ न हो तो भोजन का स्वाद कम हो जाता है। मेरठ मण्डल के भ्रमण के दौरान हापुड़ का दौरा उनकी वरीयता में रहता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। यह प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का परिणाम है। बेटियां सुरक्षित स्कूल जा रही हैं। माताएं-बहनें बिना किसी भय के घर से बाहर निकल रही हैं। उनकी सुरक्षा पर कोई भी सेंध लगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता। प्रदेश गुण्डागर्दी और दंगों से मुक्त है। उन्होंने कहा कि विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अन्नदाता किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास आवंटित किए जा रहे हैं। कोरोना कालखण्ड में 15 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन की सुविधा पहुंचाने का कार्य किया गया है। यह सरकार की आम जनता के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

नशे के सौदागर राष्ट्रीय अपराधी : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत का कोविड प्रबन्धन विश्व में सबसे बेहतरीन माना गया। भारत ने दुनिया के सामने जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह नर बन चुका है। देश प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में समृद्धता के शिखर पर पहुंच रहा है। भारत हर क्षेत्र में दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि विकास की सोच का परिणाम है कि दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी अब सीमित हो गयी है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आर0आर0टी0एस0) और एक्सप्रेस-वे बनने से यात्रा सुगमतापूर्वक पूरी की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि हापुड़ और मेरठ के बीच से गंगा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। हापुड़ से प्रयागराज की यात्रा करने में अभी 16 से 20 घण्टे लगते हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यह दूरी मात्र 06 घण्टों में तय की जा सकेगी। जनपद गौतमबुद्धनगर में नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस पार्क एवं फिल्म सिटी बनने से यहां के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में 01 हजार युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 02 करोड़ युवाओं को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के युवाओं को स्मार्ट बनाने के लिए उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक परिवार के एक युवा को नौकरी व रोजगार प्रदान करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है।

यूपी में ‘मंत्र’ एप में आठ माह में ही दर्ज हुए 10 लाख सुरक्षित प्रसव

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। प्रदेश की 25 करोड़ आबादी को एक साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की जनता के साथ भेदभाव किया जाता था। बिजली की कमी, सुरक्षा के वातावरण का अभाव, अराजकता, गण्डागर्दी और विकास परियोजनाओं मे धांधली जैसी कई समस्याएं थीं। विगत 05 वर्षों में प्रदेश सरकार ने इन सभी समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इस यूनिवर्सिटी में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स की सुविधाओं से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे आदि से सम्बन्धित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। यह सभी परियोजनाएं आम जनमानस के वन में व्यापक परिवर्तन का कारण बनेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से प्रत्येक जनपद में विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान खोलने का कार्य किया जा रहा है। ‘एक जिला एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 05 वर्षों में 02 वर्ष कोरोना प्रबन्धन में व्यतीत होने के बावजूद प्रदेश के 05 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 01 करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार और 60 लाख परम्परागत उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि धर्मस्थलों से शोर करने वाले अनावश्यक लाउड स्पीकरों को हटाने का कार्य पहली बार किया गया है। अब शांतिपूर्ण तरीके से पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं। सड़कों पर न तो नमाज पढ़ी जा रही है और न आवागमन को बाधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अवैध मादक पदार्थ युवाओं के लिए हानिकारक है, यह एक राष्ट्रीय अपराध है। प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ नयी लड़ाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो इण्डिया कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक गांव में खेल के मैदान का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार धर्मस्थलों के उन्नयन एवं सुन्दरीकरण का कार्य किया गया है। यह जनपद हापुड़ का सौभाग्य है कि इसे माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यहां के पौराणिक तीर्थ गढ़मुक्तेश्वर के पुनरुद्धार के लिए प्रदेश सरकार सतत रूप से प्रयत्नशील है।

इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी0के0 सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने उत्कर्ष को प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश, देश में एक अग्रणी प्रदेश के रूप में उभरा है। कोरोना प्रबन्धन में पूरे विश्व ने उत्तर प्रदेश का लोहा माना है। प्रदेश के सभी व्यक्ति यदि ईमानदारीपूर्वक अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो प्रदेश नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री  ने इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक टैªक्टर, प्रतीकात्मक चेक, प्रतीकात्मक गोल्डेन कार्ड एवं लैपटॉप प्रदान किए।

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री  नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नरेन्द्र कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogihapud news
Previous Post

निर्यातक 2025 की उपलब्धियों को लेकर बनाएं योजनाः वीएम धामी

Next Post

फीफा ने भारतीय फुटबॉल से बैन हटाया, भारत में होगा महिला वर्ल्ड कप

Writer D

Writer D

Related Posts

Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Next Post
FIFA

फीफा ने भारतीय फुटबॉल से बैन हटाया, भारत में होगा महिला वर्ल्ड कप

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस को मिला 28 किलो विस्फोटक पदार्थ, तीन गिरफ्तार

16/01/2022
Dress

इस ड्रेस में दिखेगा आपका स्टाइलिश लुक

25/10/2025
surya pratap shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version