• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार, सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

Writer D by Writer D
17/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार (Janta Darbar) लगा। इस दौरान जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों की मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। वहीं बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।

मुख्यमंत्री  ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ लक्ष्मण झूला पुल

मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या कहने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को दिया।

गायों को गुड़ खिलाते सीएम योगी।

उनसे कहा कि समस्या का निस्तारण जल्द कराएं। इलाज के लिए धन मिलना सुनिश्चित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाधिकारी को ही दी। पुलिस के मामलों के निस्तारण के लिए एसएसपी विपिन ताड़ा को सहेजा। वहीं प्रातः काल भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों के बीच रहकर गायों को गुड़ भी खिलाया। जनता दरबार से लौटने के बाद वे कालू और गुल्लू से भी मिले और उन्हें बिस्किट खिलाया।

Tags: cm yogiGorakhnath Templegorakhpur newshindi live newsjanta darbarjanta darshantodays hindi live newstodays hindi newsup news
Previous Post

अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ लक्ष्मण झूला पुल

Next Post

यूपी में 6 IAS समेत तीन जिलों के DM का ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

E-Vehicle Charging Station
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में कर रही ई-वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, पीएम ई-ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के औद्योगिक विकास के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

03/10/2026
Main Slider

काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य: नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

03/10/2026
Main Slider

‘एआई और टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना है तो सपा कार्यालय चले जाइए’, दानिश आजाद का अखिलेश पर तीखा हमला

03/10/2026
Main Slider

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे और तारों की तत्काल हो मरम्मत: मुख्यमंत्री

03/10/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 6 IAS समेत तीन जिलों के DM का ट्रांसफर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

house

इन उपायों से मिलेगा मनचाहा मकान

19/12/2025
accident

टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चार की मौत

22/02/2021
Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानें पूजन की विधि

28/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version