• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, कहा- एक भी दोषी बचेगा नहीं

Writer D by Writer D
18/07/2026
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
CM Yogi met the family of Dalit student Lalita Gautam

CM Yogi met the family of Dalit student Lalita Gautam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को मेरठ की दिवंगत दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात कर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और सभी अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ खड़ी है तथा उन्हें न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रकरण की विवेचना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अभियोजन की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए सभी आवश्यक विधिक उपाय करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतका के पिता तथा परिवार के एक अन्य पात्र सदस्य को मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड सहित सभी पात्र लाभार्थीपरक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि परिवार को हरसंभव सहयोग मिल सके।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मृतका के पिता वेदप्रकाश तथा भाई प्रशांत ने न्याय मिलने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य और आत्मीयता के साथ उनकी पीड़ा सुनी तथा आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात ने परिवार को न्याय मिलने का भरोसा और मजबूत किया है।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री एवं मेरठ के जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, पत्नी ने इलाज को लेकर रखी शर्त

Next Post

प्रियंका चोपड़ा का ‘वाराणसी’ से फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मिला फैंस को बड़ा सरप्राइज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

03/08/2026
UPSIDA
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर

03/08/2026
Ayodhya
अयोध्या

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई रामनगरी, सरयू से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ऐसा कोई सवाल नहीं जिसका जबाब न हो… विपक्ष को आईना दिखाते हुए बोले केशव मौर्य

03/08/2026
Kanwar Yatra
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा के सम्मान में योगी सरकार कांवड़ियों पर करेगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

03/08/2026
Next Post
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा का 'वाराणसी' से फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मिला फैंस को बड़ा सरप्राइज

यह भी पढ़ें

Rape

दो युवकों पर किशोरी से गैंगरेप करने का लगा आरोप, FIR दर्ज

08/10/2021
Gemstones

किस्मत बदल देंगे ये रत्न, धारण करते ही बनने लगेंगे सभी काम

12/12/2025
करीना कपूर खान पति सैफ आली खान संग

करीना कपूर खान पति सैफ आली खान संग मुंबई स्ट्रीट पर वॉक करती आईं नज़र

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version