• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी नहीं बदलेंगे मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कालेज का नाम

Writer D by Writer D
19/08/2022
in उत्तर प्रदेश, शिक्षा, सहारनपुर
0
MMH Medical College

MMH Medical College

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सहारनपुर स्थित मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कालेज (MMH Medical College) का नाम बदलने की मांग को ठुकराते हुए कहा है कि मौलाना महमूद हसन, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी थे, सरकार उनके नाम पर स्थापित संस्था का नाम नहीं बदलेगी।

गौरतलब है कि दो दिन पहले सहारनपुर के दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई के कुछ नेताओं ने इस कॉलेज का नाम बदलने की मांग की थी। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि योगी ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया है।

मौलाना महमूद हसन (1851-1920) दारूल उलूम देवबंद के पहले छात्र थे और वह इसी संस्था के तीसरे सदर मुदर्रिस (प्रधानाध्यापक) भी बने। वह देवबंद में 26 मई 1866 को स्थापित दारूल उलूम के संस्थापक मौलाना कासिम नानौतवी के शिष्य थे। मौलाना महमूद हसन 1890 में दारूल उलूम देवबंद के सदर मुदर्रिस बने।

सहारनपुर में राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना पूर्ववर्ती बसपा सरकार की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा कराई गई थी। मायावती सरकार ने इसका नाम ‘कांशीराम राजकीय मेडिकल कालेज’ रखा था। कॉलेज का उद्घाटन अखिलेश यादव सरकार में हुआ था। उद्घाटन समारोह में मौजूद मुलायम सिंह यादव ने जमीयत उलमा ए हिंद के नेता और दारूल उलूम के शेखुल हदीस मौलाना अरशद मदनी की मांग पर इस कालेज का नाम बदलकर मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज (MMH Medical College) करने की घोषणा की थी।

इधर एक बार फिर इस कॉलेज (MMH Medical College) का नाम बदलने की कवायद तेज हुयी थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने इसका नाम बदलने की मांग को अस्वीकार कर दिया। योगी सरकार के इस फैसले से दारुल उलूम में खुशी की लहर है।

सीएम योगी ने अन्नपूर्णा भवन का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को खुद वितरित प्रसाद

मौलाना महमूद हसन ने 1919 में महात्मा गांधी के साथ आह्वान पर आजादी की जंग में देवबंदी उलेमाओं की फौज को उतारा था। जिनमें मौलाना हुसैन अहमद मदनी अहम शख्सियत थे। खास बात यह है कि 1947 में जब भारत आजाद हुआ और देश का बंटवारा हुआ तो उस वक्त दारूल उलूम के मोहत्मिम मौलाना कारी मोहम्मद तैयब (1897-1983) दारूल उलूम के मोहत्मिम के पद पर कार्यरत थे।

भारत बंटवारे के दौरान मौलाना कारी तैयब पाकिस्तान चले गए, लेकिन संस्था के सदर मुदर्रिस और स्वतंत्रता सैनानी हुसैन अहमद मदनी प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर दबाव डालकर उन्हें पाकिस्तान से वापस लाए और फिर से कारी तैयब साहब दारूल उलूम के मोहत्मिम का कार्य देखने लगे। उन्होंने 1981 तक इस पद पर अपनी सेवाएं दीं। ज्ञात हो कि दारूल उलूम देवबंद, शिक्षा का वही केन्द्र है जिसमें 1946 तक दारूल उलूम के छात्र खादी पहनते थे और गांधी टोपी लगाते थे।

Tags: cm yogiMMH Medical CollegeSaharanpur newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने अन्नपूर्णा भवन का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को खुद वितरित प्रसाद

Next Post

केजरीवाल के मंत्री मुश्किल में, CBI ने डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज की FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Manish Sisodia

केजरीवाल के मंत्री मुश्किल में, CBI ने डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज की FIR

यह भी पढ़ें

संपत्ति जब्त

यूपी : 8906 माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, 266 करोड़ की संपत्ति जब्त

22/09/2020
arrested

सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा-साले गिरफ्तार

28/08/2022
Akhilesh Yadav

तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा का सफाया तय : अखिलेश यादव

08/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version