• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिदानियों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर, सीएम योगी ने दीया जलाकर दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
13/11/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। दीपावली (Diwali) के अगले दिन सोमवार को बलिदानियों की याद में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) रोशनी से नहा उठा। यूं लगा मानो दीपकों की लौ देश के लिए प्राणों को न्योछावर कर देने वाले बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रही हो। मंदिर के भीम सरोवर क्षेत्र में पहले दीपक को मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रज्ज्वलित किया और इसके बाद मुक्ताकाशी मंच पर बलिदानियों के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अवसर था सोमवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) परिसर में ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम का। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा भीम सरोवर के समीप दीप जलाकर और मुक्ताकाशी मंच पर बलिदानियों के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के साथ ही मंदिर परिसर 11000 दीपों की आभा से जगमग हो उठा। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की तरफ से आयोजित  इस कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित दीयों की जगमग अलौकिक लग रही थी।

मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi)  के समक्ष देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित गीतों, नृत्य की प्रस्तुतियों ने जोश का संचार कर दिया। इन प्रस्तुतियों पर सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए और कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

उन्होंने फरूवाही, बिरहा जैसी प्रस्तुतियों को भी अपने भावों की अभिव्यक्ति से खूब सराहा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एवं भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष लोक गायक राकेश श्रीवास्तव और डॉ रूप कुमार बनर्जी ने मुख्यमंत्री को टेराकोटा मिट्टी शिल्प की प्रतिमा भेंट की।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

घर लौटते ही पाकिस्तान टीम में शुरू हुआ बवाल, इस सदस्य ने दिया इस्तीफा

Next Post

डायल 112 की महिला कर्मचारियों के साथ हो रही है ज्यादती: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
Next Post
UP Assembly By-election

डायल 112 की महिला कर्मचारियों के साथ हो रही है ज्यादती: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Islamic preacher Tariq Jamil

पाकिस्तान के इस्लामिक उपदेशक तारिक जमील कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

14/12/2020
4 people died in a road accident

तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

21/02/2026
Earthquake

8.2 तीव्रता के भूकंप से हिला ये देश, दहशत में घरों से निकले लोग

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version