• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्म मात्र उपासना विधि नहीं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/03/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र की महानवमी एवं प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीरामनवमी (Ram Navami) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें धर्म को मात्र उपासना विधि मानने की भूल नहीं करनी चाहिए। धर्म कर्तव्य का बोध कराता है। धर्म हमें सदाचार, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों से जोड़कर सत्मार्ग पर चलते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रवृत्ति की ओर अग्रसर करता है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन एवं श्रीराम जन्मोत्सव का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीरामनवमी पर दिख रहा उल्लास व उमंग यह प्रदर्शित करता है कि समाज में सात्विक व रचनात्मक प्रवृत्तियां तेजी से आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मकता व रचनात्मकता के कार्यक्रमों से नए भारत का निर्माण हो रहा है। पूरी दुनिया सामर्थ्यवान और शक्तिशाली भारत की ताकत का एहसास कर रही है। समर्थ भारत में रामराज्य की परिकल्पना भी साकार हो रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भारत के सामर्थ्य और संवेदनशीलता को पूरी दुनिया ने देखा है। जरूरतमंदों को बिना भेदभाव आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन की निशुल्क सुविधा दी गई। संकट के समय में हर गरीब को मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराया गया। उन्होंने जी-20 के नेतृत्व को देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि जी-20 का थीम वसुधैव कुटुम्बकम धर्म के विराट स्वरूप की व्याख्या करने वाली भारतीय मनीषा की ही देन है।

कन्या पूजन कर सीएम योगी ने की मातृ शक्ति आराधना

उन्होंने कहा कि नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ ही श्रीराम जन्मोत्सव को उत्साह व उमंग से मनाया जा रहा है। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के हर देवस्थल पर काफी उत्साह है। कल से अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में पवित्र सरयू नदी में स्नान के बाद हुनमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन कर चुके हैं। सभी धर्मस्थलों पर दुर्गा सप्तशती व अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी प्रदेश सरकार की तरफ से सुनिश्चित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

प्रभु श्रीराम के बालरूप की आरती उतारी, पालने में झुलाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखनाथ मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने पालने में रखे श्रीराम के बाल छवि का विधि विधान से पूजन करने के बाद आरती उतारी। उन्होंने पालने में प्रभु के बालरूप को झुलाया भी।

Tags: cm yogigorakhpur newsRam Navami
Previous Post

कन्या पूजन कर सीएम योगी ने की मातृ शक्ति आराधना

Next Post

कोरोना के बढ़ते केस पर योगी सरकार अलर्ट, जीनोम सिक्वेंसिंग के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश

02/10/2026
Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Next Post
corona

कोरोना के बढ़ते केस पर योगी सरकार अलर्ट, जीनोम सिक्वेंसिंग के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

सैनी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के प्रतिभागियों के प्रतिनिधिमंडल को दी हरी झंडी

08/01/2025
electric current

बिजली का तार टूटकर पानी में गिरा, करंट फैलने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

01/09/2021
Rain

यूपी में आज से होगी तेज बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

28/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version