• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा पहुंचे सीएम योगी, स्थगित हुआ हेमा मालिनी का कार्यक्रम

Writer D by Writer D
08/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। ब्रज कार्तिक रास महोत्सव मंगलवार जवाहरबाग में आयोजित होने वाला था लेकिन बारिश के चलते यह कार्यक्रम स्थगित करके बुधवार शाम सात आयोजित किया जाएगा। अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मथुरा पहुंच चुके है वह रात्रि वेटेरिनरी कालेज में विश्राम करेंगे तथा सुबह अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

कार्तिक पूर्णिमा की धवल चांदनी के बीच महारास लीला का मंचन फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा सांसद हेमामालिनी (Hema Malini) मंगलवार रात करने वाली थी लेकिन उससे पहले ही शाम को तेज हवाओं ने अपना रुख सख्त कर लिया। बारिश के कारण खुले मंच पर होने जा रहा महारास आज स्थगित कर दिया गया है। अब श्रीकृष्ण संग हेमा मालिनी की महारास प्रस्तुति कल यानी बुधवार को शाम सात बजे इसी स्थल पर होगी।

बारिश के चलते आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर जाना था लेकिन खराब मौसम के चलते वे यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए सड़क मार्ग से मथुरा पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बरसात के बीच गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। भारी सुरक्षा के बीच सीएम वेटेरिनरी कालेज के लिए रवाना हो गए। जहां वह रात्रि प्रवास करेंगे। नौ नवंबर की सुबह वह हेलीकाप्टर से आझई स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कान पहुंचेंगे। यहां वह भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के नवनिर्मित मंदिर और डेयरी प्लांट का लोकार्पण करेंगे। यहां से वह 11.10 बजे आगरा के लिए रवाना होंगे।

उत्तराखंड स्थापना दिवस से पहले सीएम धामी का तोहफा, कर दी यह मुराद पूरी

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में आठ एडिशनल एसपी लगाए गए हैं। इनके साथ एक-एक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया है। 15 डिप्टी एसपी, 40 इंस्पेक्टर और 140 सब इंस्पेक्टर अलग-अलग स्थानों पर नियुक्त किए गए हैं। महिला और पुरुष कांस्टेबल 600 रहेंगे। आठ ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 60 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और 200 कांस्टेबल को यातायात और पार्किंग व्यवस्था संभालने का कार्य करेंगे। पांच कंपनी पीएसी जवान भी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने को 80 कर्मचारी विभिन्न खुफिया एजेंसियों के रहेंगे।

Tags: cm yogimathura newsup news
Previous Post

उत्तराखंड स्थापना दिवस से पहले सीएम धामी का तोहफा, कर दी यह मुराद पूरी

Next Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
Jyotiraditya Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar

नीतीश कुमार को क्या हो गया? ‘बापू’ को श्रद्धांजलि देने के बाद बजाने लगे ताली

30/01/2025
OP Rajbhar

ओपी राजभर को बड़ा झटका, मैनपुरी उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

19/11/2022
CM Yogi inaugurated the G-20 conference

मुख्यमंत्री योगी ने जी-20 सम्मेलन का किया शुभारम्भ

13/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version