• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षित-अनपढ़ सबके रोम-रोम में बसा है हनुमान चालीसा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/01/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव (Gorakhpur Mahotsav) के समापन समारोह में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम (Sonu Nigam) के गये हनुमान चालीसा का विमोचन हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को इसका विमोचन किया। सीएम योगी ने इस दौरान महोत्सव की स्मारिका ”अभ्युदय” का भी विमोचन किया।

गोरखपुर महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात गायक पद्मश्री से सम्मानित सोनू निगम के एलबम (सीडी) ”श्रीहनुमान चालीसा” (Hanuman Chalisa) का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास जी की कृति है। इसके रचते समय अनेक चुनौतियां भी आईं लेकिन हनुमान जी की कृपा से सभी संकट दूर होते गए।

हनुमान चालीसा आज जन-जन का मंत्र है। बच्चे की प्रारंभिक बोली की तरह यह सहज और सरल तरीके से शिक्षित-अनपढ़ सबके रोम रोम में बसा है। ऐसे दौर में जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण अंतिम चरणों में है, सोनू निगम ने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त बजरंग बली के प्रति आस्था व्यक्त कर करोड़ो-करोड़ भक्तों को आह्लादित होने का अवसर प्रदान किया है।

स्मारिका ”अभ्युदय” का भी हुआ विमोचन

मंच से सीएम योगी ने महोत्सव की स्मारिका ”अभ्युदय” का भी विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अग्निहोत्री बंधुओं व सांसद रविकिशन के गायन का भी आनंद लिया। रविकिशन ने यूपी में सब बा, योगी चौकीदार जैसी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अग्निहोत्री बंधुओं ने भी कई सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की।

Tags: cm yogiGorakhpur Mahotsavgorakhpur newsup news
Previous Post

गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के साथ काशी में नये युग की हुई शुरुआत : योगी

Next Post

सीएम योगी के हाथों गोरखपुर रत्न से सम्मानित हुईं 10 विभूतियां

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी के हाथों गोरखपुर रत्न से सम्मानित हुईं 10 विभूतियां

यह भी पढ़ें

saroj hospital

इस हॉस्पिटल में हुआ कोरोना का हमला, 80 डॉक्टर पॉज़िटिव, एक की मौत

10/05/2021
UPSC CDS

UPSC CDS 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरबोर्ड

26/03/2025

जोधपुर जेल में बिगड़ी आसाराम की तबीयत, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version