• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी गणित नहीं गुरु दर्शन, गोसेवा और बालप्रेम में रमे रहे सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/06/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर । लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के अगले दिन रविवार को जहां कई राजनेता चुनावी गणित समझने में उलझे रहे होंगे तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के लिए रविवार की सुबह भी रोज की तरह रही। गुरु दर्शन, पूजन, गोसेवा और भारत के भावी भविष्य को स्नेहाशीष का पोषण। सुबह की रिमझिम बारिश से गोवंश तथा बच्चों के बीच सीएम योगी की आत्मीयता का वातावरण और आनंदित करने वाला रहा।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रातःकालीन दिनचर्या में बदलाव नहीं होता है। लोकसभा चुनाव को लेकर दो महीने की व्यस्तता के बीच सीएम जब भी मंदिर आए तो दर्शन-पूजन के साथ उन्हें बेहद आत्मीय संतोष देने वाली गोसेवा और बच्चों से मुलाकात-संवाद उनकी दिनचर्या का अपरिहार्य हिस्सा बनी रही। सीएम योगी (CM Yogi) शुक्रवार शाम से गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर हैं। रविवार उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन कर उन्होंने लोकमंगल की कामना की। फिर अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया।

रिमझिम बारिश में मुख्यमंत्री का सानिध्य पाकर प्रफुल्लित हुए बच्चे
रिमझिम बारिश में मुख्यमंत्री का सानिध्य पाकर प्रफुल्लित हुए बच्चे

तत्पश्चात हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान रिमझिम बारिश शुरू हो गई लेकिन उनके कदम नहीं रुके। भ्रमण करते हुए परिसर में उनकी नजर श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों पर पड़ गई। मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बच्चों को अपने पास बुला लिया, सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद देने लगे। उन्होंने बच्चों से उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, खूब हंसी ठिठोली की और सभी को चॉकलेट देकर विदा किया। बारिश की फुहारों के बीच सीएम का सानिध्य पाकर ये बच्चे काफी प्रफुल्लित नजर आ रहे थे।

काहें नाराज है, ले और खा ले

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) गोसेवा करना कभी नहीं भूलते हैं। रविवार सुबह भी वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे। यहां गोवंश को उनके नाम श्यामा, गौरी, नंदी, भोला आदि से आवाज देकर अपने पास बुलाया। सीएम ने जब गोवंश को आवाज लगाई तो छोटी गायें और बछड़े भाव विह्वल होकर दौड़ते चले आए।

दहाड़कर बाघ अमर और बब्बर शेर पटौदी ने दी सीएम योगी को सलामी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सभी को दुलार किया और उन्हें गुड खिलाकर उनकी सेवा की। कई गोवंश तो उनके हाथों से गुड़ खाने के बाद उनसे लिपटने लगे। एक गोवंश की चंचलता देख सीएम (CM Yogi) ने उसके माथे पर हाथ फेरा और प्यार से हंसते हुए, गुड़ देते हुए बोल पड़े-काहें नाराज है, ले और खा ले। बारिश की फुहारों के बीच सीएम योगी (CM Yogi) की गोसेवा का दृश्य काफी नयनाभिराम रहा।

Tags: cm yogigorakkhpur newsup newsYogi News
Previous Post

दहाड़कर बाघ अमर और बब्बर शेर पटौदी ने दी सीएम योगी को सलामी

Next Post

पूरे चुनाव के दरम्यान मोदी-योगी के बीच दिखी मजबूत केमिस्ट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
modi-yogi

पूरे चुनाव के दरम्यान मोदी-योगी के बीच दिखी मजबूत केमिस्ट्री

यह भी पढ़ें

shraddha kapoor श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर निभाएंगी ‘इच्छाधारी नागिन’ का रोल

29/10/2020
CM Dhami reached the breakthrough program of Silkyara Tunnel

सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

16/04/2025
महाराष्ट्र के पांच जिलों में सात दिनों का लॉकडाउन

इस राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version