• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना नियंत्रण पर बोले CM योगी, गांव सुरक्षित तो जनपद भी सुरक्षित

Writer D by Writer D
25/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना नियंत्रण व बचाव को लेकर दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मीरजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना मुक्त गांव बनाने का मंत्र दिया। कहा कि गांव सुरक्षित रहेंगे तो जनपद भी सुरक्षित रहेगा। ग्रामीणों से कोरोना मुक्त गांव बनाने के लिए संकल्प करने की अपील की। उन्होंने सिटी ब्लाक के नुआंव गांव में करीब 32 मिनट ग्रामीणों से संवाद किया।

आत्म-विश्वास से लबरेज मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सावधानी अपनाकर ही अपने गांव को कोरोना मुक्त बना सकते हैं। अगर आपका गांव सुरक्षित होगा, तभी जनपद भी सुरक्षित रहेगा। सभी लोगों को मिलकर सहयोग के साथ ही एक-दूसरे का ध्यान रखना होगा। इस दौरान उन्होंने निगरानी समिति के सदस्य एनएनएम, आशा, शिक्षामित्र व ग्राम प्रधान से भी जानकारी ली।

जहां हुई निगरानी, वहां नहीं हुई एक भी मौत

कोविड नियंत्रण का मंत्र देते हुए कहा कि गांवों की सुरक्षा के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिन गांवों ने अपने यहां निगरानी की, वे गांव सुरक्षित हैं। उन गांवों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। कहा कि शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को भी अपने साथ जोड़िए। आप सभी को मिलकर अपने गांव को कोरोना मुक्त गांव बनाना है।

प्रदेश में कोरोना से रिकवरी दर 94.7 प्रतिशत हुआ : अमित मोहन

लक्षणयुक्त को दवा दे दी जाए तो स्थिति नहीं होगी खराब

योगी ने कहा कि निगरानी समिति के सदस्य पहले घर-घर जाकर सर्वे करें। लक्षणयुक्त हर व्यक्ति को मेडिसिन किट उपलब्ध करवाएं। सर्दी, खांसी, बुखार और इनसे जुड़े लोगों को पहले चरण में दवा उपलब्ध करा देंगे तो व्यक्ति की बाद में स्थिति खराब नहीं होगी। निगरानी समिति ऐसे लोगों की सूची बना ले, जिसमें नाम, पूरा पता व टेलीफोन नंबर इत्यादि अवश्य नोट हो। सूची को उसी दिन सेक्टर अधिकारी को उपलब्ध कराएं।

भगवान बुद्ध ने अपने ज्ञान का प्रकाश पूरी दुनिया में फैलाया : केशव मौर्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्टर अधिकारी कमांड सेंटर को सूची नोट कराकर उस व्यक्ति की निगरानी करेगा। समिति के सदस्य मरीज को समय-समय पर दवा उपलब्ध करवाएं। साथ ही गांव में स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करें।

अनावश्यक न निकलें घर से बाहर

योगी ने कहा कि गांव के 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बीमारी से ग्रसित व्यक्ति, कमजोर लोग घर के अंदर भी मास्क लगाकर ही रहें। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े के गाने ‘बुट्टा बोम्मा’ ने YouTube पर बनाया नया रिकॉर्ड

Next Post

CM योगी ने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को दी बधाई, कहा- बुद्ध की शिक्षा प्रासंगिक

Writer D

Writer D

Related Posts

Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Kunwar Abhijay Patel becomes state president of Apna Dal Kamerawadi Yuva Manch
उत्तर प्रदेश

कुंवर अभिजय पटेल बने अपना दल कमेरावादी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष

08/09/2026
Next Post
cm yogi

CM योगी ने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को दी बधाई, कहा- बुद्ध की शिक्षा प्रासंगिक

यह भी पढ़ें

AK Sharma

माघ मेले के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियो को 15 दिसम्बर तक पूर्ण किया जाये: एके शर्मा

30/11/2025

भाजपा योजनाओं को शुरू और उनका लोकार्पण करती है : सीएम धामी

18/01/2022

पटना गांधी मैदान ब्लास्ट: 4 आतंकियों को फांसी की सजा, 2 को आजीवन कारावास

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version