• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश वाली गलती यहां नहीं होनी चाहिए: सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/08/2024
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। यूपी  के आगरा जिले में जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को सीएम योगी (CM Yogi) ने दुर्गादास राठौर (Durgadas Rathore) की प्रतिमा का अनावरण किया। ताजगंज के पुरानी मंडी चौराहे पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा कि आगरा के कण कण में कन्हैया का वास है। यहां कला है, आस्था है, समर्पण है, विश्वास है। ये ही राष्ट्र निष्ठा बढ़ाती है।

बांग्लादेश (Bangladesh) के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आक्रामक नजर आ रहे हैं।  सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा- राष्ट सर्वोपरि है, राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन यह तभी संभव होगा, जब हम सब एक साथ रहेंगे। हम बटेंगे तो कटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश (Bangladesh) में देख रहे हो न क्या हो रहा है। ऐसी गलती यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हम भारत माता के इस महान सपूत की प्रतिमा लोकार्पण का कार्यक्रम ऐसे समय पर कर रहे हैं, जब काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी के कार्यक्रम चल रहे हैं। हम इतिहास जानते हैं। दुष्ट औरंगजेब का आगरा से भी संबंध था। हिंदू पद पादशाही के नायक शिवाजी ने औरंगजेब को चुनौती दी थी। कहा था तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओगे।

राजस्थान में जोधपुर नरेश महाराजा जसवंत सिंह संभाल रहे थे। उनके सेनापति दुर्गादास राठौर थे। कई बार औरंगजेब ने प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। क्योंकि वहां दुर्गादास राठाैर थे। मगर, औरंगजेब चालबाज था। उसने चाल चली। महाराज जसवंत सिंह से संधि की। कहा कि आप हमारा सहयोग करो। अफगानियों का मुकाबला करने के लिए जसवंत सिंह को लेकर चला गया और पीछे से हत्या कर दी। उनका पुत्र अजीत सिंह था। अकेले रह गए। धोखे से पुत्र को मारने का षड़यंत्र रचा।

वीर दुर्गादास राठौर एक सन्यासी के वेश में राजकुमार को लेकर चले गए। बालिग होने पर उनका राज्याभिषेक किया। वीर दुर्गादास राठौर की लड़ाई राष्ट्र, स्वदेश और स्वधर्म के लिए थी। उन्होंने अंतिम दम तक बाल बांका नहीं होने दिया। अजीत सिंह ने वीर दुर्गादास राठौर के सामने प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा। मगर, उन्होंने स्वीकार नहीं किया। जिस देश में दुर्गादास राठौर जैसे वीर पैदा होते हों, उस देश का कोई क्या बिगाड़ सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी (PM Modi) ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। उनके संकल्प के साथ हम भारत को विकसित भारत बनाने का कार्य करें। आगरा बृज भूमि का हिस्सा है। राधा कृष्ण यहां के कण-कण में बसते हैं। यहां कला, विश्वास आस्था और समर्पण है। यह कला संस्कृति राष्टनिष्ठा के साथ बदलनी चाहिए।

ठाकुर जी की अद्भुत छवि को अपलक निहारते रहे सीएम योगी, विधिवत की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करेंगे। वीरों और सैनिकों का सम्मान करेंगे। जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर बांटने वाली ताकतों से बचेंगे। भारत को सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेंगे। राष्ट्रवीर दुर्गादास का भी यही संकल्प था। बहुत से लोग थे, जिन्होंने मुगलों के सामने समर्पण कर दिया। जमीदारी और पद प्राप्त करने के लिए। उनका नाम मिट गया। वीर दुर्गादास का नाम ले रहे हैं। उनका सम्मान के साथ नाम लिया जाता है। राजस्थान में उनकी पूजा करते हैं लोग। यही भाव व्यक्त करने के लिए आज मैं यहां आया हूं।

लगता प्रतिमा मेरा कर रही थी इंतजार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 अगस्त को आने का कार्यक्रम था, लेकिन हर घर तिरंगा कार्यक्रम के कारण नहीं आ सका। लगता है कि दस वर्ष से यह मूर्ति मेरा इंतजार कर रही थी। वीर सपूत का आशीर्वाद ताे मुझे मिल गया। कृष्णजन्म के दिन हमें यह सौभाग्य मिला।

Tags: agra newscm yogiYogi News
Previous Post

ठाकुरजी के दिखाए मार्ग पर चलकर विकसित भारत की परिकल्पना में देना होगा योगदान : योगी

Next Post

CISF में निकली के 1130 पदों पर भर्तियां, सैलरी 69000 से अधिक

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
cisf

CISF में निकली के 1130 पदों पर भर्तियां, सैलरी 69000 से अधिक

यह भी पढ़ें

RJD

RJD को लगा एक और झटका, इस विधायक ने थामा NDA का दामन

01/03/2024
Arshi-Salman

अर्शी की उर्दू बोलने के अंदाज से इंप्रेस है भाईजान, यूलिया को दी सीखने की सलाह

01/03/2021
1912 helpline number

1912 हेल्पलाइन नंबर पर बिजली चोरी की शिकायत, मुकदमा दर्ज

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version