• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा के कस्बा दादरी में सीएम योगी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। लेकिन सीएम के आने से पहले मिहिर भोज की जाति को लेकर गुर्जर और क्षत्रियों में विवाद बढ़ गया है।

शिलापट पर लिखे ‘गुर्जर’ शब्द को अराजकतत्वों ने काले रंग से पोत दिया। सुबह 8 बजे अफसरों की नजर इस शिलापट पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। उस वक्त 25 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगे थे। BJP नेता सत्येंद्र अवाना ने स्टीकर लाकर प्रतिमा के शिलापट पर फिर से गुर्जर लिखा है।

मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र पंवार के अनुसार, सुबह 4 बजे अज्ञात युवक ने ऐसा किया। वह कौन था, यह पता नहीं चल सका। कार्यक्रम आयोजकों ने प्रतिमा के शिलापट और निमंत्रण पत्रों पर सम्राट मिहिर भोज को ‘गुर्जर’ कहकर संबोधित किया है।

कमरतोड़ गड्ढे वाले उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी : योगी

करणी सेना समेत कई राजपूत संगठनों ने सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर बताने के खिलाफ दादरी कूच करने का ऐलान किया है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से अलर्ट हैं। दादरी कस्बे के सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है। प्रत्येक वाहन को जांच पड़ताल के बाद ही दादरी कस्बे के अंदर एंट्री दी जा रही है। कार्यक्रम स्थल के करीब 500 मीटर एरिया को कई लेयर बैरिकेड से कवर किया हुआ है।

करणी सेना समेत तमाम क्षत्रिय संगठनों ने सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर बताने के खिलाफ 22 सितंबर को दादरी पहुंचने का आह्वान किया है। इसे लेकर मंगलवार को सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया गया। हालांकि, नोएडा समेत आसपास के जिलों की पुलिस ने इन संगठनों के प्रमुख नेताओं को घर पहुंचकर नजरबंद कर लिया है, ताकि वह दादरी कूच न करने पाएं। उधर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा कह चुकी है कि अगर शिलापट से गुर्जर शब्द हटाया गया तो अच्छा नहीं होगा।

दादरी के भाजपा विधायक तेजपाल नागर एवं जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने इस कार्यक्रम के लिए इलाके के तमाम लोगों को निमंत्रण दिया है। निमंत्रण पत्र में भी ‘चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान’ कहकर संबोधन हुआ है। इससे साफ है कि भारी विवाद के बावजूद भाजपा अब संशोधन करने के पक्ष में नहीं है।

Tags: cm yoigNoida newssmrat mihir bhojup newsyoig news
Previous Post

कमरतोड़ गड्ढे वाले उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी : योगी

Next Post

एक्ट्रेस सना खान का निकाह कराने वाला मौलवी गिरफ्तार, लगे ये आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post

एक्ट्रेस सना खान का निकाह कराने वाला मौलवी गिरफ्तार, लगे ये आरोप

यह भी पढ़ें

national health mission

NHM मध्यप्रदेश में 3800 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

19/09/2020

CBSE बोर्ड आज दोपहर 2 बजे जारी करेगा 12वीं के नतीजे, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें रिज़ल्ट

30/07/2021
Floods in up

यूपी के 800 गांवों को बाढ़ ने घेरा, हजारों लोगों का पलायन; हाइवे पर तीन फीट तक पानी

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version