• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र को निरंतर प्रगति की ओर किया है अग्रसरः सीएम योगी

Writer D by Writer D
16/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया। सीएम योगी ने जनहित में लिए गए सभी फैसलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

रबी फसलों की एमएसपी में वृद्धि का निर्णय अत्यंत सराहनीय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने ‘एक्स’ पर लिखा कि अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए सतत समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दृढ़ नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर किया है। इस क्रम में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए रबी फसलों गेहूं, जौ, चना, मसूर, रेपसीड और सरसों, कुसुम के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है।

अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर किया है।

इस क्रम में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए रबी फसलों गेहूं, जौ, चना, मसूर, रेपसीड और…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 16, 2024

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि यह निर्णय अन्नदाता किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही उन्हें कृषि क्षेत्र में और अधिक निवेश करने हेतु प्रोत्साहित भी करेगा। कृषक बंधुओं की आय में वृद्धि सुनिश्चित करते इस निर्णय हेतु प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!

त्योहारों के पावन असर पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिला उपहार

सीएम योगी (CM Yogi)  ने केंद्रीय कैबिनेट में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए किए गए निर्णय को अभिनंदनीय बताया। सीएम योगी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीएम) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत मूल वेतन/पेंशन की 50% की मौजूदा दर से 3% की वृद्धि का निर्णय अभिनंदनीय है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) की अतिरिक्त किस्त को स्वीकृति प्रदान की है।

इसके अंतर्गत मूल वेतन/पेंशन की 50% की मौजूदा दर से 3% की वृद्धि का…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 16, 2024

सीएम योगी (CM Yogi) ने पोस्ट में लिखा कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर केंद्रीय कर्मचारियों को दिए गए इस उपहार के लिए आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

वाराणसी और चंदौली के लोगों के लिए आत्मनिर्भरता के नए मार्ग भी प्रशस्त करेगी यह परियोजना

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वाराणसी में गंगा नदी पर रेल-सह सड़क पुल निर्माण को स्वीकृति देने पर भी आभार जताया। सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में पावन नगरी काशी विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

इस विकास यात्रा को और गति प्रदान करते हुए आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वाराणसी में गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल व वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मल्टीट्रैकिंग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। सीएम योगी ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ ही यह परियोजना वाराणसी और चंदौली के लोगों के लिए आत्मनिर्भरता के नए मार्ग भी प्रशस्त करेगी। सीएम ने इस लोक-कल्याणकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags: Lucknow NewsMSPYogi News
Previous Post

महाकुंभ 2025 को स्वच्छ कुंभ बनाएगी योगी सरकार

Next Post

भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने पीएम मोदी, सीएम योगी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
1098 Child Helpline
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली और रफ्तार, 18 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण

05/09/2026
Invitation to Taiwanese tech companies to invest in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने ताइवान की टेक कंपनियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

05/09/2026
Next Post
CM Yogi congratulated PM Modi

भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने पीएम मोदी, सीएम योगी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

अंकिता लोखंडे बिहार पुलिस जैगुआर कार

3 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर बिहार पुलिस पहुंची अंकिता लोखंडे के घर

01/08/2020
Kashi Vishwanath Dham

अपने ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा काशी विश्वनाथ धाम, 5 लाख से अधिक शिवभक्तों ने किया दर्शन

18/03/2024

उत्तर प्रदेश को मिल सकती है तीन नए विश्वविद्यालयों की सौगात

01/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version