• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने जेपी नड्डा का स्वागत किया, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

Writer D by Writer D
19/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
cm yogi

CM Yogi, JP Nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचे। सीएम योगी ने यहां लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का स्वागत किया। इसके उपरांत दोनों नेता सीधे होटल ताज पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी अध्यक्ष की आगवानी के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) इसके बाद काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। जेपी नड्डा गुरुवार को रात्रि विश्राम ताज होटल में करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रुकेंगे। वहीं शुक्रवार सुबह सीएम सर्किट हाउस से सीधे ताज होटल पहुंचेंगे। यहां से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  और जेपी नड्डा (JP Nadda)  पुरथा गांव में स्थित पौहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन करेंगे। यहीं पर बूथ अध्यक्षों के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद नंद रेजीडेंसी बंसी बाजार गाजीपुर में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद एवं उनके सम्मान कार्यक्रम में दोनों नेता शामिल होंगे। दोपहर में आईटीआई मैदान गाजीपुर में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  इसके बाद गाजीपुर बीजेपी कार्यालय में लोकसभा संचालन समिति एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर पौने चार बजे सीएम गाजीपुर से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष को विदा करने के बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Tags: baba vishwanath dhamcm yogiJP naddakaal bhairavKashi vishwanathup newsvaranasi news
Previous Post

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ

Next Post

2027 से पहले ही यूपी में बनेगी सपा सरकार: शिवपाल यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
Shivpal Yadav

2027 से पहले ही यूपी में बनेगी सपा सरकार: शिवपाल यादव

यह भी पढ़ें

CM Yogi

घबराइए मत, हर शिकायत पर कराएंगे प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी

04/12/2024
Transfer

यूपी में 20 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

07/01/2026
voting counting

पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू, 12663 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version