• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Writer D by Writer D
28/07/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन कर नाथपंथ के गुरुजनों के प्रति श्रद्धा निवेदित करेंगे। इस पर्व पर नाथपंथ के आदिगुरु गोरखनाथ जी को रोट अर्पित करने की भी परंपरा है। आनुष्ठानिक कार्यक्रमों को पूर्ण करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर साधु-संतों और अपने शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीराम कथा की पूर्णाहुति भी होगी। 

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा के दिन बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूजन का विशिष्ट अनुष्ठान प्रातःकाल 5 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सुबह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ जी की पूरे विधि विधान से पूजा करेंगे।

पूजनोपरांत श्रीनाथ जी को रोट चढ़ाया जाएगा। गुरु गोरखनाथ जी के विशिष्ट पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित सभी देव विग्रहों, नाथपंथ के सभी योगियों, ब्रह्मलीन महंतजनों के समाधि स्थल पर भी विशेष पूजन का कार्यक्रम होगा। पूजा का समापन सामूहिक आरती से होगा। गुरु पूजन से लेकर आरती तक का अनुष्ठान सुबह 7 बजे तक चलेगा। 

गुरु पूजन के बाद प्रायः 9 बजे से 11:30 बजे तक गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में 23 जुलाई से चल रही श्रीराम कथा की पूर्णाहुति होगी। इसके उपरांत इसी सभागार में आशीर्वचन और भजन का कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर नाथपंथ के सभी श्रद्धालुओं को मंच से गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में दोपहर 12:30 बजे से सहभोज/भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

Tags: cm yogi
Previous Post

सभी विभाग हर क्षण अलर्ट मोड पर रहें, राहत-बचाव में देरी न हो : धामी

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

यह भी पढ़ें

sadhana gupta

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का आज पिपराघाट पर होगा अंतिम संस्कार

10/07/2022
UP Roadways

सुरक्षित यात्रा के लिए जून में 121911 बार हुई रोडवेज के बसों की जांच

11/07/2023
मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

कोरोना वैक्सीन का पहले टीका नहीं लगवाएंगे : शिवराज सिंह चौहान

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version