• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 18 सितम्बर को करेंगे प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का उदघाटन

Writer D by Writer D
16/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 18 सितंबर को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 110 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री (CM Yogi)  इसके अलावा 18 सितम्बर को उद्घाटन समारोह में वह गीडा की औद्योगिक प्रगति को और ऊंचाई देने के लिए 96 उद्यमियों को यूनिट लगाने के लिए 101 औद्योगिक भूमि के आवंटन का प्रमाण पत्र सौंपेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री (CM Yogi)  जिस प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का औपचारिक उद्घाटन करेंगे वह भूमि आवंटन के दो साल से भी कम समय में बनकर तैयार हुई है।

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल के मुताबिक तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड को गीडा की तरफ से सेक्टर 26 में भूमि का आवंटन किया गया। इसे नवंबर 2021 में भूमि आवंटन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था। भूमि आवंटन के दो साल से भी कम समय में करीब 22000 वर्गमीटर ;236000 वर्गफुट में यूनिट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।

तत्वा प्लास्टिक के प्रबंध निदेशक गगन गोयल का कहना है कि कम्पनी की तरफ से अब तक यहां 110 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही यूनिट में उत्पादन भी शुरू किया जा चुका है। यूनिट शुरू होने से 200 लोग प्रत्यक्ष तथा 300 लोग परोक्ष ;कुल 500 लोग रोजगार से जुड़ चुके हैं। तत्वा प्लास्टिक के गीडा स्थित प्लांट की उत्पादन क्षमता 32000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है। प्रबंध निदेशक के अनुसार कम्पनी की मंशा आने वाले समय में और अधिक निवेश कर यूनिट का विस्तार करने तथा यहां रोजगार से जुड़ने वालों की संख्या दोगुनी करने की है।

श्री गोयल ने बताया कि इंडस्ट्री और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी बनाने के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) निजी तौर पर भी लगातार उद्यमियों का मार्गदर्शन करते रहते हैं। गीडा की ही बात करें तो वह इस औद्योगिक क्षेत्र में सर्वाधिक बार आने वाले मुख्यमंत्री (CM Yogi) हैं। चालू वर्ष में पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरूण ब्रेवरेजेस, केयान के एथेनाल प्लांट के शिलान्यास तथा अंकुर उद्योग की सरिया फैक्ट्री के उद्घाटन पर उनका आना उद्यमियों को यह संदेश रहा है कि सरकार उद्योग जगत को बढ़ावा देने के लिए संवेदनशील है।

Tags: cm yogiGidagorakhpur newsup newsyogi nes
Previous Post

5.5 करोड़ की हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

रिश्वत लेते अवर अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Next Post
Bribe

रिश्वत लेते अवर अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉस्टल में रहे है छात्रों से मिले सीएम धामी

22/11/2021
Kanwariyas

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में नहीं होगी मांस की बिक्री, सीएम योगी ने सख्त निर्देश

28/06/2023
CM Dhami participated in the Shri Krishna Janmashtami program.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

05/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version