• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी देवबंद में करेंगे एटीएस कमांडो सेंटर का शिलान्यास

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी सरकार देवबंद समेत उत्तर प्रदेश के 12 संवेदनशील स्थानों पर एटीएस कमांडो सेंटर खोले जाने के फैसले को जल्द ही पूरा करने जा रही है।

सहारनपुर के देवबंद कस्बे में रेलवे रोड़ पर टेलीफोन एक्सचेंज और शिव शिशु मंदिर स्कूल के बीच उद्योग विभाग की 2000 वर्ग मीटर जमीन इस केंद्र को बनाने के लिए आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात नवंबर को इस एटीएस कमांडो सेंटर का शिलान्यास करने आने वाले हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार को देवबंद पहुंचकर एटीएस के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के सभा आयोजन के लिए देवीकुंड के मैदान, नितारा फार्म, सिल्वर पेराडाइज और एचएवी इंटर कालेज के मैदान का भी निरीक्षण किया। प्रशासन इन्हीं स्थलों में से निर्णय लेगा कि कौन सी जगह मुख्यमंत्री की सभा के सुरक्षा एवं अन्य कारणों से उपयुक्त है।

अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का देवबंद आने का कार्यक्रम कल मंगलवार को मिलने की संभावना है। कार्यक्रम तय हो जाने के बाद प्रशासन सात तारीख के उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर देगा। देवबंद ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण नगर है। यहां देवीकुंड मैदान पर श्रीतिरपुर बाला सुंदरी देवी का शक्तिपीठ स्थित है और दूसरे छोर पर विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम स्थित है जो देवबंदी विचारधारा के कारण दुनियाभर में जाना जाता है।

अफगानिस्तान के तालीबानी देवबंदी विचारधारा को ही मानने वाले हैं। अफगानिस्तान में बदले सियासी हालात के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों को सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश सरकार सरकार ने चिन्हित करते हुए 12 स्थानों पर एटीएस कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय इसी साल 17 अगस्त को लिया था।

एडीजी लायन आर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक देवबंद के अलावा मेरठ, अलीगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, ग्रेटर नोएडा, आजमगढ़, कानपुर, मिर्जापुर एवं वाराणसी आदि प्रमुख स्थानों पर एटीएस सेंटर खोले जा रहे हैं जहां डेढ़ दर्जन तेज-तर्रार एटीएस अफसरों की तैनाती रहेगी।

Tags: ats commando centercm yogihindi samachar newsSaharanpur newsup government newsYogi News
Previous Post

जनसेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सदैव तत्पर रहना चाहिए : सीएम योगी

Next Post

मुख्य सचिव ने सचिवालय के कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए की बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Chief Secretary Rajendra Kumar Tiwari

मुख्य सचिव ने सचिवालय के कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए की बैठक

यह भी पढ़ें

arjun rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल से NCB करेगी पूछताछ, ड्रग्स कनेक्शन और क्या यह हो सकते हैं सवाल ?

13/11/2020
Roadways

परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों को भी अब पारिवारिक यात्रा पर दिया जाएगा पास

02/11/2023
Sharad Pawar

अपने ही गृहमंत्री पर भड़के शरद पवार, बागी विधायक फ्लाइट पकड़कर सूरत निकल गए, इसकी सूचना कैसे नहीं थी

23/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version