Main Sliderउत्तर प्रदेशमथुराराजनीति

मथुरा से सीएम योगी करेंगे भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से कराने की तैयारी है। पार्टी की ओर से होली के तुरंत बाद का कार्यक्रम इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन कर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर पार्टी की रीति-नीति के बारे में चर्चा करेंगे।

पार्टी की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री (CM Yogi) हर दिन एक क्षेत्र में तीन-तीन सम्मेलन करेंगे। पहले दिन 27 मार्च को सम्मेलन की शुरुआत मथुरा से करेंगे। इसके बाद वह मेरठ व गाजियाबाद जाएंगे। 28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद व अमरोहा में सम्मेलन प्रस्तावित है।

सीएम योगी के प्रयासों से अखिलेश का हुआ सफल रेस्क्यू, परिजनों ने जताया आभार

29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर, 30 मार्च को बागपत, बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर तथा 31 मार्च को बरेली, रामपुर व पीलीभीत में प्रबुद्ध सम्मेलन प्रस्तावित है। इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button