• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ में बहा सपनों का आशियाना तो तीन करोड़ रुपये से सीएम योगी ने पोंछे आंसू

Writer D by Writer D
04/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। एक इंसान के लिए उसका घर केवल दीवारें नहीं, बल्कि सुख-दुख का साक्षी होता है, जहां वह परिवार के साथ बिताए लम्हों और यादों को अपने दिल में संजो कर रखता है। इंसान का घर ही ऐसा होता है, जो उसे हर एक खट्टे-मीठे पलों की याद दिलाता रहता है। वहीं जब बाढ़ का पानी उसके सपनों के आशियाने को बहा ले जाता है तो वह सिर्फ दीवारों को ही नहीं बल्कि उसकी खुशियां, आशाएं, महत्वाकांक्षाएं और भविष्य के सुनहरे सपनों को भी अपने साथ बहा ले जाता है। इससे वह इंसान कभी उबर नहीं पाता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) इंसान के इस दुख को बखूबी जानते और समझते हैं। यही वजह है कि सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ में अपना घर गंवाने वाले गरीबों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है, ताकि वह फिर से अपने सपनों के आशियाने को खड़ा कर सकें। इसी के तहत 30 दिन में प्रदेश के दो हजार से अधिक आशियाना गंवाने वाले गरीबों के आंसुओं को पोछने के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है।

बाढ़ के पानी से सबसे अधिक पीलीभीत में 867 मकान हुए क्षतिग्रस्त

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप बाढ़ पीड़ितों को युद्धस्तर पर सहायता पहुंचायी जा रही है। वहीं सहायता धनराशि को 24 घंटे के अंदर पीड़ितों के खातों में क्रेडिट किया जा रहा है।

इसी के तहत याेगी सरकार (Yogi Government) बाढ़ की चपेट में आने से अपना घर गंवाने वालों की मदद को आगे आयी है। सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ की चपेट में आने से अपना आशियाना गंवाने वाले 14 जिलों के 2316 पीड़ितों के सापेक्ष 2309 लोगों के खातों में 3,37,19,000 रुपये की धनराशि जारी की गयी है। वहीं 7 पीड़ितों को सहायता धनराशि जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें सबसे अधिक पीलीभीत में 867 मकान क्षतिग्रस्त हुए। योगी सरकार सभी को 42,58,000 रुपये की सहायता धनराशि जारी कर चुकी है। इसके बाद लखीमपुर खीरी में 593 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके सापेक्ष अब तक 588 क्षतिग्रस्त मकान के पीड़ितों को 80,77,500 रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।

क्षतिग्रस्त 138 पक्के मकान को दिये एक करोड़ बासठ लाख रुपये

राहत आयुक्त ने बताया कि बाढ़ से 14 जिलों के 138 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। इसके सापेक्ष अब तक 135 क्षतिग्रस्त मकान के पीड़ितों को एक लाख 20 हजार प्रति क्षतिग्रस्त मकान के हिसाब से 1.62 कराेड़ रुपये की धनराशि जारी की गयी है। इसी तरह 14 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान के पीड़ितों को एक लाख 20 हजार प्रति क्षतिग्रस्त मकान के हिसाब से 49.20लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। इसके अलावा 126 आंशिक क्षतिग्रस्त पक्के मकान के पीड़ितों को 6,500 रुपये प्रति आंशिक क्षतिग्रस्त मकान के हिसाब से 8,19,000 रुपये का मुआवजा दिया गया है।

वहीं 964 आंशिक क्षतिग्रस्त कच्चे मकान के पीड़ितों को 4 हजार रुपये प्रति आंशिक क्षतिग्रस्त मकान के हिसाब से 38.56लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। इतना ही नहीं बाढ़ की चपेट में नष्ट 962 झोपड़ियों के सापेक्ष 959 पीड़ितों को 8 हजार प्रति नष्ट झोपड़ी के हिसाब से 76,72,000 रुपये की आर्थिक सहायता की गयी है।

घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : सीएम योगी

इसके अलावा बाढ़ से क्षतिग्रस्त 85 पशुबाड़े के सापेक्ष 84 क्षतिग्रस्त पशुबाड़े के पीड़ितों को तीन हजार प्रति क्षतिग्रस्त पशुबाड़े के हिसाब से 2,52,000 रुपये की सहायता धनराशि जारी की गयी है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

कार्यों का मूल्यांकन के आधार पर निकायों में की जाए अधिकारियों की नियुक्ति: एके शर्मा

Next Post

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का आयोजन कराएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Kakori Train Action

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव' का आयोजन कराएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

air india

दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जयपुर में मचा हड़कंप

29/04/2026
Mayawati

भाजपा आज जिस स्थिति में है, वह ईवीएम की देन: मायावती

15/01/2023
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का पलटवार, मुख्यमंत्री योगी लाल टोपी से क्यों डरते हैं?

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version