• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों से सीएम योगी की दो टूक, कभी नहीं आने वाला कयामत का दिन

Writer D by Writer D
10/02/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बाराबंकी, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि कयामत का दिन कभी आने वाला नहीं है, जो लोग इसका सपना देख रहे हैं, सड़-गल जाएंगे। हिंदुस्तान में कायदे में रहने वाले फायदे में रहेंगे। अगर कोई कानून तोड़कर जन्नत जाने का सपना देख रहा है तो उसका यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला। कानून तोड़ने वाले का रास्ता कहीं और नहीं, सीधे जहन्नुम की तरफ ले जाता है। मुख्यमंत्री ने पूरी दृढ़ता के साथ कहा कि यह डबल इंजन सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जो बोलती है, वह करके दिखाती है और जितना करती है, उतना ही बोलती है। हमने कहा कि रामलला आएंगे…। अब मंदिर भी बन गया है। हम विरासत को सम्मान देते हुए भारत व सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखेंगे। पीएम मोदी ने 25 नवंबर को अयोध्या में सनातन के प्रतीक श्रीराम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया था, यह ध्वज सदा भारत व सनातन के गौरव को आगे बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) मंगलवार को हिंद केसरी ब्रह्मलीन महंत बाबा हरिशंकर दास जी महाराज की पुण्य स्मृति में श्रीराम जानकी मंदिर, दुल्हदेपुर कुटी (बाराबंकी) में आयोजित दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा पूजन में सम्मिलित हुए। सीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कहा कि बाराबंकी में जल्द ही विकास प्राधिकरण प्रारंभ होगा।

सीएम (CM Yogi) की दो टूक, कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्ष पश्चात यह गौरवशाली क्षण आया। इतने वर्षों में अनेक राजा-महाराजा आए। 1952 के बाद से अनेक सरकारें बनीं, लेकिन किसी से मन में यह नहीं आया कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पर भव्य मंदिर निर्माण हो। राम सबके हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। जब संकट आता है तो उन्हें राम याद आते हैं, बाकी समय राम को भूल जाते हैं। ऐसे लोगों को भगवान राम भी भूल चुके हैं, अब उनकी नैया कभी पार नहीं होनी है। रामभक्तों पर गोली चलाने वालों और रामकाज में बाधक रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं है। बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को योगी ने चेताया कि कयामत का दिन कभी नहीं आने वाला। कयामत के दिन के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। यहां का कानून मानो, कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। कानून तोड़ने वालों का रास्ता जन्नत नहीं, सीधे जहन्नुम की तरफ जाएगा।

यह देश कभी कमजोर नहीं था

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह देश कभी कमजोर नहीं था। हमारे पास सब कुछ था। उन्होंने 2017 के पहले यूपी में फैली असुरक्षा का जिक्र किया। कहा, हर तीसरे-चौथे दिन किसी न किसी जनपद व शहर में कर्फ्यू-दंगे होते थे। परिवार का कोई सदस्य बाहर गया है और सूर्यास्त होते यदि घऱ नहीं आया तो घरवाले सशंकित रहते थे। गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था। सैकड़ों पहलवान तैयार करने वाले बाबा हरिशंकर दास का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर की जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास हुआ। बाबा जी को गोली मार दी गई, लेकिन सरकार बदलते ही यूपी में सारी अराजकता गायब हो गई। 2013 कुंभ में 12 करोड़ श्रद्धालु आए थे और इस वर्ष माघ मेला में अब तक 21 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। अयोध्या व वाराणसी में पहले लाखों श्रद्धालु आते थे, अब वह संख्या करोड़ों में पहुंच गई है। 2024-25 में 122 करोड़ श्रद्धालु यूपी के धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने आए। महाकुम्भ में 66 करोड़ श्रद्धालु आए, यह संख्या बताती है कि यूपी में अब सुरक्षा और सुविधा है। बेटी सुरक्षित होगी तो समाज सुरक्षा का अहसास कर लेगा, व्यापारी सुरक्षित होगा तो उत्तर से दक्षिण तक सेतुबंध के रूप में कार्य करेगा।

पहले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था विकास

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि यूपी समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। पहले यूपी में वेतन देने का पैसा नहीं था, लेकिन आज पैसे का उपयोग हर तबके के हित के लिए हो रहा है। छात्रों को बिना भेदभाव छात्रवृत्ति दी जा रही है। यूपी में अच्छे संस्थान खुल रहे हैं, हर तीर्थ स्थल का विकास हो रहा है। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। कानून को ठेंगा दिखाने वालों को ऐसा मजा चखाएंगे कि सात पीढ़ियां याद करेंगी। सीएम ने विकास कार्यों को गिनाया और कहा कि 8-9 साल पहले तक जो पैसा भ्रष्टाचार में खर्च होता था, वह आज विकास में खर्च हो रहा है।

यूपी अब ‘बीमारू’ नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था का मजबूत राज्य

सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है। यूपी अब ‘बीमारू’ नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था का मजबूत राज्य बनकर उभरा है। गांव की बेटी, सबकी बेटी मानते हुए सरकार बेटी के जन्म लेने से लेकर स्नातक की पढ़ाई, शादी आदि की जिम्मेदारी उठा रही है। दिव्यांगजन, वृद्धजन व निराश्रित महिलाओं के रूप में 1.6 करोड़ परिवारों को सरकार 12 हजार रुपये सालाना की पेंशन दे रही है। यूपी में 15-16 करोड़ लोग राशन की सुविधा पा रहे हैं। आयुष्मान भारत के अंतर्गत अब तक 5.46 करोड़ से अधिक गरीबों के लिए पांच लाख रुपये निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा वाले गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार बिना भेदभाव सबके विकास के लिए कार्य कर रही है।

दुनिया भर से सनातन, भारत-भारतीयता पर प्रहार

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हर भारतीय का दायित्व सकारात्मक सोच के साथ भारत का विकास होना चाहिए। सभी भारतीय मिलकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के लिए कार्य करें। जीवन का संकल्प होना चाहिए कि हमारा देश वैभवशाली व विकसित हो। हर संत की साधना देश, धर्म के लिए होती है और धर्म भी देश के लिए समर्पित होता है। एक शरीर है तो दूसरा उसकी आत्मा। भारत और सनातन एक-दूसरे के पूरक हैं, इसे अलग करके नहीं रखा जा सकता। वर्तमान में दुनिया भर से सनातन, भारत-भारतीयता पर प्रहार हो रहे हैं। अंदर-बाहर से होने वाले इन प्रहारों से सचेत रहना होगा। जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लग रही है, विकसित भारत की संकल्पना पचती नहीं है, वे लोग साजिश में लगे हैं। कुछ लोग साजिश कर रहे हैं, कुछ लोग साजिश का शिकार हो रहे हैं और कुछ लोग साजिश के लिए बिक कर कार्य कर रहे हैं। हमें यह दुष्प्रवृत्ति रोकनी होगी।

संत स्वभाव के थे बाबा हरिशंकर दास जी महाराज

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बाबा हरिशंकर दास जी महाराज संत स्वभाव के थे। वह हनुमान जी के परमभक्त और पहलवानी में पारंगत थे। उन्होंने सैकड़ों नौजवानों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनकी वाणी में सिद्धि थी। उनका आशीर्वाद इस क्षेत्र में बरस रहा है। भगवान लोधेश्वर महादेव का पवित्र धाम इस जनपद में है। इस जनपद ने हॉकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह बाबू को जन्म दिया था। यहां बाबा लोधेश्वर महादेव मंदिर में भव्य कॉरिडोर बनेगा। पैसा दिया जा चुका है, कार्य प्रारंभ होने वाला है। केडी बाबू की हवेली बिक रही थी, लेकिन सरकार ने कहा कि वह बिकेगी नहीं, बल्कि सरकार उसका खर्चा देगी। हवेली में उनका स्मारक बनेगा और यहां खेल की नई एकेडमी बनाएंगे। पीएम मोदी ने यहां के प्रगतिशील किसान रामशरण वर्मा को पद्म पुरस्कार देकर किसानों के परिश्रम व पुरुषार्थ को सम्मानित किया है।

एससीआर में आएगा बाराबंकी जनपद

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा का भाग यह जनपद भी बन रहा है। परिक्रमा मार्ग बनेगा तो यहां का विकास कई गुना बढ़ेगा। रोजगार की नई संभावनाएं विकसित होगी। स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के अंतर्गत बाराबंकी जनपद भी है। यहां विकास के बड़े कार्यक्रम बढ़ रहे हैं। रामसनेही घाट के पास बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र खड़ा होने जा रहा है, बाराबंकी के नौजवान को यहीं रोजगार मिलेगा। पौराणिक काल से इसका गौरवशाली अतीत रहा है। जब अतीत गौरवशाली है तो वर्तमान भी गौरवशाली होगा और डबल इंजन सरकार भविष्य को और भी गौरवान्वित क्षण के रूप में बदलने का कार्य करने जा रही है।

इस अवसर पर खाद्य व रसद मंत्री सतीश चंद शर्मा, प्रभारी मंत्री सुरेश राही, डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, विधायक दिनेश रावत, साकेंद्र प्रताप वर्मा, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, उप्र अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, कार्यक्रम आयोजक हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत बलराम दास समेत अनेक संत भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे… ओम बिरला का बड़ा फैसला

Next Post

पिछड़ों और दलितों के साथ नहीं होने देगें अन्याय: उपमुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
Keshav Maurya

पिछड़ों और दलितों के साथ नहीं होने देगें अन्याय: उपमुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Baby

सिर से लेकर कमर तक बाल ही बाल…, नवजात को देख डॉक्टर हैरान

29/12/2022
CM Dhami

सैन्य धाम निर्माण कार्यों में लाएं और तेजी, स्वरूप भव्य और दिव्य हो: सीएम धामी

18/04/2023
Jyotirlingas

शिवलिंग के होते है तीन हिस्से, जानिए कौन-सा हिस्सा किसका प्रतीक होता है

31/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version