• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजी से बढ़ रही है ठंड, जानें-महानगरों में कब और कितना गिरेगा पारा

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर
0
दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड Winter breaks 10-year record in Delhi

दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिवाली के बाद से ही मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। हर शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कम से कम करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, पटना और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, यानी रात ज्यादा सर्द होगी। वहीं, मनाली और श्रीनगर में एक बार फिर मौसम विज्ञानी बर्फबारी की संभावना जता रहे हैं।  लेकिन दिल्ली, लखनऊ, पटना, मनाली और श्रीनगर समेत देश के ज्यादातर शहरों में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है, जिससे ठंड थोड़ी और बढ़ सकती है।

लगातार बनने वाला पश्चिमी विक्षोभ अभी पारा ज्यादा नहीं गिरने देंगे

दिल्ली, लुधियाना, चंडीगढ़ समेत देश के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच चुका है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ लगातार बन रहा है, जिससे उत्तरी-पश्चिम हवाएं चलती रहेंगी। ये हवाएं तापमान को ज्यादा नहीं गिरने देंगी। आने वाले तीन-चार दिनों में इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। वहीं, आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। हालांकि, कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

दिल्ली में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा

14 नवंबर को और उससे पहले नवंबर के शुरुआती दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के करीब रहा, लेकिन 19 नवंबर आते-आते हल्की ही सही, पर ठंड ने दस्तक दे दी। राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। इसका कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हाल में हुई बर्फबारी के बाद चलने वाली ठंडी हवाएं हैं।

ठंड के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद है सोया मेथी का साग

मौसम एजेंसी द वेदर चैनल का अनुमान है कि नई दिल्ली में 21 नवंबर के बाद से अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, तो न्यूनतम पारा भी 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद पूरे नवंबर और दिसंबर में करीब-करीब यही स्थिति रहने का अनुमान है। अनुमान है कि 18 दिसंबर के बाद से पारा फिर गिरना शुरू होगा, जो दिसंबर तक न्यूनतम तापमान को 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा देगा।

लखनऊ में 21 नवंबर से ठंड बढ़ेगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14 नवंबर को तापमान 28-16 डिग्री सेल्सियस था, जो 16 नवंबर को 25-16 पर आ गया। मौसम एजेंसी द वेदर चैनल का अनुमान है कि लखनऊ में 21 तक तापमान 25-11 सेल्सियस हो सकता है।

पटना में 8 डिग्री गिरेगा न्यूनतम तापमान

पटना में 19 नवंबर का तापमान 27-18 डिग्री रहा। 20 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 15 पर पहुंचा और 21 को फिर इसमें 3 डिग्री गिरावट का अनुमान है। 22 नवंबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरते हुए क्रमश: 24 और 10 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

इन तरीकों से पाए सुकून भरी नींद और दिन भर रहे तरोताजा

मनाली में बर्फबारी के बाद माइनस में तापमान

मौसम की पहली बर्फबारी के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में ठंड चरम पर पहुंच गई है। मनाली में 19 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 5 और -5 दर्ज हुआ। आने वाले पूरे हफ्ते में न्यूनतम तापमान शून्य और माइनस में ही रहने का अनुमान है।

श्रीनगर में बर्फबारी बदलेगा मौसम

श्रीनगर में जारी बर्फबारी अब रुकने का अनुमान है। लेकिन 23 से 25 तक एक बार फिर बर्फबारी और बारिश की पूरी संभावना बन रही है। इसलिए तापमान शून्य और माइनस के इर्द-गिर्द बना रह सकता है।

Tags: Coldcold weathercold weather and healthdecrease in temperatureIndia Weatherlucknow weathertempratureWeather UpdateWinterswinters in India
Previous Post

कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, सिब्बल के बाद इस कद्दावर नेता ने उठाया सवाल

Next Post

हांगकांग पर आलोचना से आग बबूला ड्रैगन, अमेरिका समेत इन देशों को दी बड़ी धमकी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post

हांगकांग पर आलोचना से आग बबूला ड्रैगन, अमेरिका समेत इन देशों को दी बड़ी धमकी

यह भी पढ़ें

Work

इन टिप्स से समय पर होगा हर काम, झंझटों से मिलेगा छुटकारा

18/10/2025
राम मंदिर का शिलान्यास

संजय के परिवार को है राम मंदिर भूमि पूजन में निमंत्रण का इंतजार, बेटी बोली – पापा ने दी थी जान

24/07/2020
CM Nayab Singh

महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज ज्ञान का मंदिर बनेगा जहां पर अच्छी शिक्षा हासिल करेगें बच्चे: सीएम सैनी

11/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version