• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो कारों की भीषण टक्कर, धड़ से अलग हो गया युवक का सिर

Writer D by Writer D
16/02/2024
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में हुई दो कारों की भीषण टक्कर (Cars Accident) में 27 वर्षीय एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। टक्कर के बाद मृतक युवक की कार हवा में उछल गई और सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान मानसरोवर गार्डन इलाके के रहने वाले वंश जॉली के रूप में हुई। कॉस्मेटिक प्रोडक्टस के लिए मार्केटिंग एजेंट के रूप में काम करने वाले वंश जॉली के परिवार में उनकी मां हैं।

पुलिस ने कहा कि बुधवार शाम करीब 5:49 बजे सूचना मिली कि कीर्ति नगर के बीसीडी चौक पर दो कारों के आपस में टकराने, उनमें से एक के सड़क डिवाइडर से टकराने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, टक्कर इनती भीषण थी कि वंश की हुंडई एलांट्रा कार डिवाइडर ग्रिल पर जा गिरी और विपरीत दिशा की सड़क पर एक अन्य कार से टकराने के बाद पलट गई।

30 सेकेंड के वीडियो में, राहगीरों को दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल की ओर भागते देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि जॉली का सिर ड्राइवर साइड की खिड़की में फंस गया था और कटकर उसके शरीर से अलग हो गया था।

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अन्य वीडियो में जॉली का सिरविहीन शरीर ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ पड़ा हुआ दिख रहा था।

श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली व डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत

पुलिस ने कहा कि दूसरी कार टोयोटा इटियोस को राजेश अरोड़ा चला रहे थे, जो हादसे में सुरक्षित बच गए। अरोड़ा एक ऑटो-पार्ट फैक्टी चलाते हैं। हालांकि, उनकी कार में मामूली नुकसान हुआ है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इटियोस दूसरी लेन से आ रही थी, जब एलांट्रा ने उसे टक्कर मार दी।

कीर्ति नगर थाना पुलिस ने धारा 279 (रैश ड्राइविंग) और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत एफआईआर दर्ज की है। एक जांच अधिकारी ने कहा कि हमें घटना के कुछ वीडियो मिले हैं। फॉरेंसिक टीमों और अन्य विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया है। यह पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है कि गलती किसकी थी। अधिकारी ने कहा कि हम घटना के सीक्वेंस को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हम सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।

Tags: accident newscars collisiondelhi newskirtinagar news
Previous Post

श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली व डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत

Next Post

‘उड़ान’ फेम कविता चौधरी का निधन, यूजर्स बोले- यह हमारी हीरो थीं

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 280वां दिन: पंजाब में 510 ठिकानों पर छापेमारी, 175 गिरफ्तार

28/10/2026
पंजाब

पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

27/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा: नायब सैनी ने माता सुदीक्षा से लिया आशीर्वाद, खटीक समाज के लिए खोला खजाना

27/10/2026
पंजाब

पंजाब विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस विधायकों को रोकने पर स्पीकर सख्त, जांच के निर्देश

27/10/2026
उत्तराखंड

जनसरोकारों के लिए समर्पित रहा हीरा सिंह बिष्ट का जीवन: सीएम धामी

27/10/2026
Next Post
Kavita Chaudhary

'उड़ान' फेम कविता चौधरी का निधन, यूजर्स बोले- यह हमारी हीरो थीं

यह भी पढ़ें

Eye Exercise

रोज करें आंखों की ये एक्सरसाइज, तेज हो जाएगी आपकी नजर

11/02/2025
CM Dhami

हाईवे से पर्यटन और उद्योग विकास को मिलेगा बल: सीएम धामी

07/10/2022
सुशांत केस Sushant case

सुशांत के पिता SC में बोले- मेरे बेटे को फांसी से लटकते किसी नहीं देखा…

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version