• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरोगा की दबंगई! दुर्गा पंडाल के समिति अध्यक्ष को जड़े थप्पड़, दी गालियां

Writer D by Writer D
20/09/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Daroga

Daroga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। जनपद के कैंट थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी अंतर्गत सिंघडीया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज (Daroga) एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि 18 सितंबर की रात में चौकी इंचार्ज हमारे निर्माणाधीन दुर्गा पंडाल के पास आए और उसे तत्कालक हटाने के लिए बोले। जबकि हमारा पंडाल रोड पर नहीं था और हर बार की तरह उसी जगह पर पंडाल बनाया जा रहा था, जहां पहले बनाया जाता रहा है। चौकी इंचार्ज को जब हम लोगों ने बताया कि पहले भी यहीं पंडाल बनाया जाता था, तो वह नहीं माने और तुरंत पंडाल को हटाने के लिए कहा। जब हम लोगों ने कहा की सर तत्काल इतनी रात में कैसे पंडाल हटाएंगे। इतनी सी बात पर वो इस तरह नाराज हो गए कि समिति के अध्यक्ष को थप्पड़ मारने लगे और गालियां दी।

दरअसल, गोरखपुर के सिंघड़िया पर श्री-श्री दुर्गा पूजा युवा गोल्डेन छात्र समिति द्वारा पिछले 18 साल से प्रतिमा के लिए पंडाल बनाया जाता है। वहां दुर्गा जी की प्रतिमा रखी जाती है। उसके बावजूद कैंट थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज नवीन कुमार रॉय 1 बजे रात को पहुंचकर सिंघड़िया चौराहे के पास बने पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। समिति के अध्यक्ष नीतीश से बहस हुई, फिर चौकी इंचार्ज ने अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ा दिया और गालियां दीं। मोबाइल लेकर तोड़ दिया। थप्पड़ जड़ते हुए वायरल वीडियो में देख सकते हैं। वहीं साथ में मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी चौकी इंचार्ज (Daroga) और मौके पर मौजूद समिति के लोगों को दूर कर रहा है।

वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। समिति के सदस्यों का आरोप है कि दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए बनाए गए पंडाल को आधी रात को पहुंचे चौकी इंचार्ज ने क्षतिग्रस्त भी कर दिया। मौके पर मौजूद समिति के अध्यक्ष से बहस की, उनका मोबाइल तोड़ा, फिर थप्पड़ जड़ा और भद्दी भद्दी गालियां दी। नाराज समिति के लोगों ने आरोप लगाया और कहा कि माता का पंडाल है, 18 सालों से रखा जा रहा है। कभी कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन चौकी इंचार्ज ने हमारी आस्था को ठेस पहुंचाया है। वह आकर माफी मांगे और उन्हें बर्खास्त किया जाए।

दुर्गा पूजा युवा गोल्डेन छात्र समिति से जुड़े अमरनाथ ने बताया कि लक्ष्मी पूजा, गणेश पूजा, दुर्गा पूजा के समय हमेशा हम लोग पंडाल बनाते चले आए। मूर्ति आज तक हम लोग वहीं पर बैठाते थे, लेकिन कल रात में एक बजे इंजीनियरिंग कॉलेज के चौकी इंचार्ज नवीन कुमार रॉय आकर पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया, कपड़ा फाड़ कर समिति के अध्यक्ष नीतीश से बहस कर थप्पड़ मार दिया ।और कहा कि एक हफ्ते से पंडाल लगाकर आतंक मचाए हुए हो।

Tags: gorakhpur news
Previous Post

सीएम नीतीश ने विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

एकलव्य स्कूलों में निकली बंपर भर्तियां, इस डेट तक करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

SP MLA staging a sit-in protest
Main Slider

यूपी विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

05/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Next Post
Ekalavya Schools

एकलव्य स्कूलों में निकली बंपर भर्तियां, इस डेट तक करें आवेदन

यह भी पढ़ें

UP BTC/D..El.Ed 4th सेमेस्टर रिजल्ट जारी, वेबसाइट पर देखें

17/01/2021
Sunil Yadav

स्वच्छता सर्वेक्षण निरीक्षण के लिए उपनिदेशक पहुंचे सिंधौली, अधिकारियों को दिए निर्देश

12/12/2022

फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए आया शानदार ऑफर, गूगल नेस्ट मिनी को खरीदे…

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version