• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सभी रेलवे अस्पतालों में आम लोगों का होगा इलाज, प्रस्ताव पर लगी मुहर

प्रस्ताव केंद्र सरकार ने उत्तर मध्य रेलवे जोन समेत सभी जोनल रेलवे को भेजा है।

Desk by Desk
27/09/2021
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। देश भर में रेलवे के सभी अस्पतालों में आम लोगों का भी इलाज हो सके यह प्रस्ताव केंद्र सरकार ने उत्तर मध्य रेलवे जोन समेत सभी जोनल रेलवे को भेजा है। अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगी तो प्रयागराज स्थित केंद्रीय अस्पतालों समेत जोन के अन्य सभी रेलवे अस्पतालों में रेल कर्मियों के अलावा बाहरी लोगों का भी इलाज हो सकेगा। इसके अलावा प्रस्ताव में रेलवे अस्पताल को पीपीपी मोड पर विकसित करने की भी बात कही गई है। हालांकि रेल कर्मी इस प्रस्ताव के विरोध में आ गए हैं।

देश में रेलवे के 125 अस्पताल

प्रयागराज स्थित केंद्रीय अस्पताल समेत देश में रेलवे के कुल 125 अस्पताल हैं। इसके अलावा 586 हेल्थ यूनिट, पॉलीक्लीनिक भी हैं। वर्तमान समय इन सभी अस्पतालों और हेल्थ यूनिट में सिर्फ रेलकर्मी और उनके परिवार के सदस्यों का ही इलाज होता है। केंद्र सरकार के आर्थिक सलाहकार संदीप सान्याल की तरफ से रेलवे के सभी अस्पतालों में आम लोगों के इलाज का भी प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक को पत्र भी भेजा गया है।

यूपी सरकार पर मायावती का तंज, चुनाव से पहले आई गन्ना किसान की याद

रेलवे अस्पताल पीपीपी मोड पर हो विकसित

इस प्रस्ताव में रेलवे अस्पतालों को पीपीपी मोड पर विकसित करने को भी कहा गया है। ताकि रेलवे अस्पताल में अन्य जरूरी सुविधाएं भी बढ़ाई जा सकें। प्रस्ताव में कहा गया है कि, रेलवे अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट की आवश्यकता है। हालांकि इस पत्र में कुछ ऐसे तथ्य भी शामिल किए गए हैं, जिसका रेल यूनियन पदाधिकारियों ने विरोध किया है। दरअसल इसमें कहा गया है कि रेलवे के अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र में है।

इस बारे में नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के पदाधिकारी का कहना है कि, प्रस्ताव बनाने को शायद ये नहीं मालूम कि रेलवे के सभी अस्पताल शहरों में ही हैं। ये पूरी तरह से अव्यवहारिक प्रस्ताव है। अभी अस्पताल में रेलकर्मियों को प्राथमिकता मिलती है। अगर ये सभी के लिए हो जाएगा तो इसका खामियाजा रेलकर्मियों और पेंशनरों को उठाना पड़ेगा।

यूपी के कई शहरों में है रेलवे अस्पताल

यूपी में प्रयागराज के अलावा कानपुर, अलीगढ़, झांसी, आगरा, इटावा, मिर्जापुर आदि शहरों में रेलवे के अस्पताल हैं। इसके अलावा उत्तर रेलवे के लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी आदि शहरों में भी रेलवे के अस्पताल है।

Tags: prayagrajRailway hospitalsUttar Pradesh
Previous Post

पाक के संस्थापक जिन्ना की मूर्ति को बलूच विद्रोहियों ने बम से उड़ाया

Next Post

घाघरा नदी की बाढ़ में पलटी स्कूली नाव, 12 छात्र डूबे

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Boat Sinking

घाघरा नदी की बाढ़ में पलटी स्कूली नाव, 12 छात्र डूबे

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Burning Bus

धूं-धूं कर जली सवारियों से भरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

29/08/2024
CM Yogi

यूपी निवेशकों व उद्यमियों के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में सामने आया है : योगी

20/02/2021
Sawan

सावन में रोजाना करें ये काम, भगवान शिव की कृपा होगी प्राप्त

19/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version