Main Sliderमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय पर पूर्ण करें : नरोत्तम

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अधिकतम लाभ दिलायें। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

श्री मिश्रा ने जिले के ग्राम डांग-करैरा में लगभग एक करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम डांग-करैरा में 95 लाख 82 हजार की लागत के 10 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

यूपी विधान परिषद चुनाव: अहमद हसन और राजेन्द्र चौधरी ने किया नामांकन

उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में अप्रैल माह में 69 हजार 40 लाख रुपये की लागत के 8 विकास एवं निर्माण कार्य शुरू होंगे। डॉ. मिश्रा ने 31 हितग्राहियों को कपिलधारा कूप, नंदन फलोद्यान और भूमि समतलीकरण के लिये 35 लाख 80 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आशाराम अहिरवार, सुरेन्द्र बुधोलिया, परशुराम अहिरवार, रजनी पुष्पेन्द्र रावत, जीतू कमरिया, अमित महाजन, अतुल भूरे चौधरी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button