• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SDM ऑफिस की कम्प्यूटर ऑपरेटर ने की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

Writer D by Writer D
01/01/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Arrested for abetment to suicide

father-son committed suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा के जींद जिले के उचाना एसडीएम कार्यालय में कायर्रत महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर ने एसडीएम समेत सहयोगी स्टाफ पर परेशान करने तथा गलत काम कराने का आरोप लगाते हुये वीरवार रात जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।

मृतका की शिनाख्त भतेरी(35) के रूप में की गई है। उसने मरने से पहले चार पन्नों का सुसाइड नोट तथा वॉयस रिकार्डिंग की छोड़ी है जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एसडीएम सहित 12 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार भतेरी उचाना स्थित एसडीएम कार्यालय में बतौर कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यरत थी। मरने से पूर्व लिखे सुसाइड नोट और वॉयस रिकॉर्डिंग में उसने क्लर्क संदीप थुआ, एमटीएस मन्नू, सुखदेव, अर्जुन, अतुल, बलबीर गिल, बलकार, दीपा, तरसेम सहित कुछ अन्य लोगों पर अश्लील हरकत करने उससे गलत काम कराने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि वीरवार को छुट्टी होने के बाद उसके कम्प्यूटर को खोला गया और गलत काम किये गये। एसडीएम कार्यालय में उससे कराए जा रहे गलत कामों के बारे में एसडीएम राजेश कोथ से शिकायत भी की गई थी लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। यहां तक की एसडीएम कार्यालय में धड़ल्ले से लाइसेंस सहित अन्य गलत काम होते हैं। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को इन दुष्ट लोगों के कारण अकेला छोड़ कर जा रही हैं। इन लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाना चाहिए और उसे इंसाफ चाहिए।

एक मिस्ड कॉल से करें अपना LPG गैस सिलेंडर करें बुक, ये नंबर करें सेव

महिला के पति दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी गत छह साल से डीसी रेट पर एसडीएम कार्यालय में कम्प्यूटर आप्रेटर पद पर कार्यरत थी। उसकी पत्नी से गलत काम कराए जाते थे। जब वह मना करती थी तो उसकी अनुपस्थिति में कम्प्यूटर खोल कर गलत काम किए जाते थे। ऐसे कर्मचारियों की एसडीएम से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। रात को जहर निगलनके के बाद उसकी पत्नी ने सहयोगी कर्मचारियों और एसडीएम के रवैये के बारे में बताया था। महिला अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की छोड़ गई है।

उधर, एसडीएम राजेश कोथ ने मृतका के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि महिला ने कभी भी कर्मचारियों के बारे में शिकायत नहीं की। अगर महिला को किसी कर्मचारी ने आहत किया तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। मृतक महिला कर्मी के परिवार के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि महिलाकर्मी के सुसाइड तथा परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग दोषी हैं उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Tags: crime newscrime news in hindiNational newsSuicide
Previous Post

एक मिस्ड कॉल से करें अपना LPG गैस सिलेंडर करें बुक, ये नंबर करें सेव

Next Post

किसानों ने BJP नेता के घर के बाहर खाली कर दी गोबर से भरी ट्रॉली

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
farmer protest

किसानों ने BJP नेता के घर के बाहर खाली कर दी गोबर से भरी ट्रॉली

यह भी पढ़ें

न्यायाधीश रुथ जिंस्बर्ग का निधन

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश का निधन, ट्रंप ने जताया शोक

19/09/2020
corona virus

ब्राजील में 24 घंटों में रोगियों का आंकड़ा 43,900 हजार के पार

13/12/2020
Ram Mandir trust Oxygen Plant

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास द्वारा स्थापित कराया जा रहा ऑक्सीजन प्लांट

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version