• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत-चीन विवाद मुद्दे पर कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

Writer D by Writer D
17/12/2022
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Congress

congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत-चीन (India-China dispute) के बीच उपजे तनाव के मुद्दे पर कांग्रेस (Congress) ने पीएम मोदी (PM Modi) से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा है कि चीन सीमा पर स्थिति में एकतरफा बदलाव का प्रयास जारी रखे हुए है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर देश को विश्वास में क्यों नहीं ले रहे?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को एक बयान जारी कर पीएम मोदी से सवाल पूछा कि देश जानना चाहता है कि 20 जून, 2020 को आपने ऐसा क्यों कहा कि पूर्वी लद्दाख के भारतीय क्षेत्र में चीन की ओर से कोई घुसपैठ नहीं हुई है?। उन्होंने कहा कि आपने चीनियों द्वारा हमारे सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में ऐसे हजारों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में गश्त करने से रोकने की अनुमति क्यों दी, जहां हम मई 2020 से पहले नियमित रूप से गश्त कर रहे थे?

रमेश ने कहा कि सरकार बताए कि 17 जुलाई 2013 को कैबिनेट द्वारा स्वीकृत माउंटेन स्ट्राइक कोर की स्थापना की योजना को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया?, चीनी कंपनियों को पीएम केयर्स फंड में अंशदान की अनुमति क्यों दी?, पिछले दो वर्षों में चीन से आयात को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ने क्यों दिया?

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इस बात पर जोर क्यों दे रही है कि सीमा की स्थिति और चीन की ओर से हमारे समक्ष आने वाली चुनौतियों पर संसद में बहस न हो?,

रमेश ने कहा कि पीएम मोदी ने चीनी नेतृत्व से अभूतपूर्व रूप से मुलाकात की और हाल ही में बाली में शी जिनपिंग से हाथ मिलाया। इसके तुरंत बाद चीन ने तवांग में घुसपैठ शुरू कर दी और उसकी तरफ से सीमा की स्थिति में एकतरफा बदलाव का प्रयास करना जारी है। इस मुद्दे पर देश को विश्वास में क्यों नहीं ले रहे?

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कल के बयान पर आज भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। इसी पर कांग्रेस ने यह बयान जारी किया है।

Tags: congressdelhi newsindo-china disputeNational news
Previous Post

पिता ने की बेटे की निर्मम हत्या, शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से कर दिया प्लास्टर

Next Post

आज नवनियुक्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
cm yogi

आज नवनियुक्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Madarsa Board Exam

17 मई से होंगे यूपी मदरसा बोर्ड एग्जाम, डेटशीट जारी

26/04/2023
murder

अर्ध विक्षिप्त मां ने बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी कर ली आत्महत्या

25/02/2021

कृषि क़ानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

24/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version