• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सरेराह युवतियों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, जालौन
0
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने पीटा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने पीटा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियों ने फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की सरेराह पिटाई कर दी। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी जालौन के अध्यक्ष अनुज मिश्रा एवं माया सिंह परिहार के बीच आपसी विवाद संबंधी घटना में वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने का फैसला किया है।

उरई रेलवे स्टेशन के पास कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की दो लड़कियों द्वारा सरेराह पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस लड़कियों का पता लगा रही है। वहीं मिश्रा ने स्वीकार किया कि युवतियों ने धोखे से उन्हें बुलाकर पिटाई की और वीडियो वायरल कर उनको बदनाम करने की कोशिश की।

वायरल वीडियो में लड़कियों के आरोप को नकारते हुये कांग्रेसी नेता ने कहा कि पिटाई करने वाली माया सिंह परिहार पार्टी की जिला इकाई में सचिव रह चुकी है जिसको दो दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को पार्टी से हटाया गया था क्योंकि वह पार्टी के कार्यकलापों में बिल्कुल शिरकत नहीं कर रही थी। राजनीतिक द्वेष के चलते उसने आज उनकी बेइज्जती की। आरोपी लड़कियों के खिलाफ वह पुलिस में मामला दर्ज करायेंगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की एक दलील यह भी थी कि माया परिहार ने सरिया सीमेंट वगैरह किसी दुकान से खरीदा था जिसका भुगतान उन्होने अपने कार्ड से कर दिया था। पार्टी की पदाधिकारी होने के नाते उन्होने यह भुगतान उधार के तौर पर किया था और वह पिछले कई दिनों से अपना पैसा वापस मांग रहे थे। इसी क्रम में माया ने उन्हे स्टेशन रोड पर बुलाया था और साजिश के तहत उनकी पिटाई की जिसका वीडियो उनके एक साथी ने बनाकर वायरल कर दिया।

भारत ने पाक को दी कड़ी चेतावनी, कहा- गिलगित-बाल्टिस्तान से खाली करो अवैध कब्जा

उधर लखनऊ में कांग्रेस के मीडिया संयोजक ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की तरफदारी करते हुए कहा कि जिला सचिव के पद से हटायी गयी माया परिहार की हरकत बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के जरिये पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। इस संबंध में हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

प्रतिनिधि मंडल जुटायेगा घटना की पूरी जानकारी

जिला कांग्रेस कमेटी जालोन के अध्यक्ष अनुज मिश्रा एवं माया सिंह परिहार के बीच विवाद की वस्तु स्थिति जानने के लिये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महासचिव राहुल राय, उप्र महिला कांग्रेस दक्षिण जोन की अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, उप्र किसान कांग्रेस बुन्देलखंड जोन के चेयरमैन शिवनारायण सिंह परिहार और मानिकपुर विस की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पाण्डेय को शामिल किया गया है। सदस्यों से तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रिपोर्ट से उप्र कांग्रेस कमेटी को अवगत कराने की बात कही गयी है।

Tags: उरई कांग्रेस जिलाध्यक्षकांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने पीटावायरल वीडियो
Previous Post

भारत ने पाक को दी कड़ी चेतावनी, कहा- गिलगित-बाल्टिस्तान से खाली करो अवैध कब्जा

Next Post

उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजी. की सभी प्रदेश, मंडल और जिला इकाइयां भंग

Desk

Desk

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Next Post
सियाराम पांडे 'शांत'

उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजी. की सभी प्रदेश, मंडल और जिला इकाइयां भंग

यह भी पढ़ें

Cold

सर्दी का टॉर्चर! दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह, इतना रहा पारा

05/01/2023
Horoscope

16 मई राशिफल: इन राशिवालों पर आज किस्मत रहेगी मेहरबान

16/05/2022
House Attached

तंत्र के नाम पर ठगने वालों की संपत्ति कुर्क

23/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version