• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने चार पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित, ये है बड़ी वजह

Writer D by Writer D
06/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बलरामपुर, राजनीति
0
Congress

congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। अनुशासनहीनता के आरोप में यूपी कांग्रेस (Congress) ने बलरामपुर के जिला अध्यक्ष समेत 4 पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बलरामपुर कांग्रेस के अध्यक्ष अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन, जिला महासचिव विनय मिश्रा और सेवा दल के अध्यक्ष दीपक मिश्रा के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है।

आरोप है कि 4 फरवरी को श्रावस्ती के वीआईपी गेस्ट हाउस में पार्टी के बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के साथ चारों पदाधिकारियों ने अभद्रता की थी और उनके साथ मारपीट का प्रयास भी किया था। मामले की सूचना कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर अनुशासन समिति ने कार्रवाई करते हुए इन लोगों को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति : सीएम योगी

उधर, मामले के संबंध में पूछे जाने पर सफाई देते हुए बलरामपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मैं 30 साल से पार्टी का अनुशासित सिपाही रहा हूं। मेरे खिलाफ लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मारपीट नहीं की गई बल्कि वहां कुछ लोग अभद्रता कर रहे थे जिनसे बचाने का प्रयास किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपनी बात पार्टी फोरम पर रखा है और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने भी अपनी बात रखूंगा।

बताया जा रहा है कि बलरामपुर के वीआईपी गेस्ट हाउस में टिकट बंटवारे को लेकर मीटिंग चल रही थी। वहां कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के अलावा चारों आरोपी मौजूद थे। टिकट बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बलरामपुर कांग्रेस के अध्यक्ष ने अन्य तीन पदाधिकारियों के साथ मिलकर पटेल के साथ अभद्रता और फिर मारपीट कर दी।

बता दें कि सत्यनारायण पटेल मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से दो बार विधायक रहे हैं। साथ ही उन्हें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up newsचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति : सीएम योगी

Next Post

इंडियन टीम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
Next Post
2022

इंडियन टीम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

Firing

ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या

23/07/2023
glowing skin

बेदाग और ग्लोइंग चेहरे की है चाहत, तो ऐसे करें दूध का इस्तेमाल

04/01/2022
CM Yogi

उप्र में जैव उर्जा उद्यमों के लिए डेवलमेन्ट चार्जेज में छूट

04/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version