• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग से झूठ बोलने का काम किया : शिवराज

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर उनके अधिकारों का संरक्षण किया, लेकिन कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय इस वर्ग के हित के लिए कोई कार्य नहीं किया है।

श्री चौहान ने यह बात मुख्यमंत्री निवास पर पिछडा वर्ग मोर्चा एवं पिछडा वर्ग समाज के प्रमुखों द्वारा किए गए सम्मान के प्रति उत्तर में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2012 में अलग से पिछडा वर्ग मंत्रालय बनाकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। कांग्रेस के कई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्होंने पिछडा वर्ग के नेता को आगे नहीं आने दिया। पिछडा वर्ग आयोग बनाकर इस वर्ग का कुछ नहीं किया।

बीजेपी उपाध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- एक मिनट लगेगा सभी थानों को नष्ट करने में

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर उसे अधिकार संपन्न बनाया। प्रदेश सरकार ने भी पिछडा आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर उनके अधिकारों का संरक्षण किया है। उन्होंने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा एवं पिछडा वर्ग के 52 समाज प्रमुखों ने आज पिछडा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने पर सम्मान किया।

श्री चौहान ने कहा कि पिछडा वर्ग की बेहतरी के लिए आयोग जो भी अनुशंसाए करेगा, उन अनुशंसाओं को प्रदेश सरकार लागू करेगी। उन्होंने कहा कि हमने 15 वर्षों तक हर समाज, हर वर्ग के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में उसे घटाने का काम किया। कांग्रेस ने संबल योजना से गरीबों के नाम काटे। हमने 35 लाख गरीबों के नाम जोड़कर एक रुपए किलो में राशन की पात्रता पर्ची दी।

रामपुर में IPL मैच पर सट्टा लगाते पांच लोग गिरफ्तार, 40 हजार की नकदी बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग से झूठ बोलने का काम किया। किसानों को कर्जमाफी का धोखा दिया और झूठे प्रमाण पत्र बांट दिए। लेकिन हमने सरकार बनते ही अलग अलग योजनाओं के माध्यम से किसानों के खाते में 6 माह के भीतर 22 हजार करोड़ रूपए पहुंचाने का काम किया। श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछडा वर्ग को भ्रमित करने का काम किया। 27 प्रतिशत आरक्षण का असत्य बोला।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने देश में सबसे अधिक राज किया। उनकी बहुमत की सरकारें रही, लेकिन उन्होंने पिछडा वर्ग की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया, क्योंकि उन्होंने इस वर्ग को हमेशा वोट बैंक माना। कांग्रेस ने पिछडा वर्ग को गुमराह करने के लिए ओबीसी कमीशन का गठन किया, लेकिन उसे संवैधानिक दर्जा नहीं दिया, क्योंकि उसे डर था कि अगर आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलेगा तो पिछडा वर्ग अधिकार संपन्न होंगे और वे उनके वोट बैंक नहीं रहेंगे।

दिल्ली में कोरोना रिकवरी दर 90 फीसदी से अधिक, संक्रमितों की संख्या 2.95 लाख के पार

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर हमेशा काम किया है। 15 वर्षों तक श्री चौहान ने पिछडा वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया। इस वर्ग के बच्चों को स्कालरशिप मिले और बेहतर शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए योजना बनाई। समाज की प्रतिभाएं आगे आए, उनका सम्मान हो, लगातार यह प्रयास किए।

कार्यक्रम को प्रदेश शासन के मंत्री रामखिलवान पटेल, आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं पिछडा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, कमल पटेल, मोहन यादव, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, नारायण सिंह कुशवाह, सांसद रावउदय प्रताप, प्रेमशंकर वर्मा, प्रहलाद लोधी, शैतान सिंह पाल सहित पिछडा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी मंचासीन थे।

Tags: 'Shiv-Jyoti' Express‘शिव-ज्योति’ एक्सप्रेस24ghante online.comChief Minister Kisan Samman NidhiNational newsself-reliant Madhya Pradeshshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर मध्य प्रदेशकमलनाथ पर तंज़मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधिशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

Shardiya Navratri: जानिए मां दुर्गा के नौ स्वरूप और नौ विशेष वरदान

Next Post

इराक में कोरोना के 4172 आने मामले, 3.16 लाख लोग रोगमुक्त

Desk

Desk

Related Posts

Automated parking construction work completed due to the efforts of Savin Bansal
राजनीति

महिला सशक्तिकरण को समर्पित जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट “ऑटोमेटेड पार्किंग” धरातल पर

02/10/2025
CM Dhami made a purchase from 'Khadi Gramodyog Bhawan'
राजनीति

स्वदेशी अभियान को दिया बढ़ावा : मुख्यमंत्री धामी ने खादी ग्रामोद्योग भवन से की खरीदारी

02/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

Mission Shakti 5.0: 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी योगी सरकार

02/10/2025
ak sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छताकर्मी गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को धरातल पर कर रहे हैं सच: एके शर्मा

02/10/2025
Former Ayodhya Dham councilor Alok Singh shot
Main Slider

अयोध्या धाम के पूर्व पार्षद को मारी गई गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

02/10/2025
Next Post

इराक में कोरोना के 4172 आने मामले, 3.16 लाख लोग रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

sydney cricket ground

ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, पुकोव्सकी को सैनी ने किया आउट

07/01/2021
Rajasthan elections

Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे को बीजेपी ने दिया टिकट, देखें किन दिग्गजों को कहां से उतारा

21/10/2023
gopal gupta 'nandi'

उत्तर प्रदेश में 12 नये हवाई अड्डे जल्द होंगे तैयार : नंदी

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version