• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कृषि कानूनों पर लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

Desk by Desk
04/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
मनीष तिवारी Manish Tiwari

मनीष तिवारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने गुरुवार को तीन विवादास्पद कृषि कानूनों पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। नोटिस में उन्होंने कहा कि मैं एक महत्वपूर्ण मसले पर चर्चा करने के उद्देश्य से सदन के कामकाज का स्थगन कर एक प्रस्ताव पेश करने के लिए अवकाश मांगने के अपने इरादे का नोटिस देता हूं।

अर्थात तीन कृषि कानूनों – आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020, किसान व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020 और मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता, अधिनियम, 2020 संसद द्वारा पारित किया है। जो मुट्ठी भर पूंजीपतियों को भारत के किसानों को अपने अधीन करने की शक्ति देता है।

उन्होंने नोटिस में कहा कि हजारों किसान पिछले साल अगस्त से इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं और विरोध प्रदर्शन के दौरान 130 से अधिक किसानों (20 जनवरी तक) को अपनी जान गंवानी पड़ी है और कई दौर की वार्ता विफल रही है। सरकार के पास इन कानूनों को पूरी तरह से निरस्त करने लिए पर्याप्त आधार है।

शीशे के बजाए प्रियंका गांधी को अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए : मोहसिन रजा

सदन में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को स्पीकर से अनुरोध किया कि हंगामे के बीच सरकार को पहले किसानों के मुद्दे पर प्राथमिकता से चर्चा करनी चाहिए।

राज्यसभा में इसी तरह के विरोध का जिक्र करते हुए, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार और विपक्षी दलों ने इससे पहले एक बैठक में निर्णय लिया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 15 घंटे की चर्चा करके सदन को चलने दिया जाए, जो एक परंपरा है, और फिर किसानों का मुद्दा उठाते हैं।

जोशी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि विपक्ष ने अपनी रणनीति क्यों बदल दी? कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए 26 नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्ष आवाज उठा रहा है।

Tags: adjournment motionAgricultural LawCongress MP Manish TiwariLok Sabhamanish tiwariकांग्रेस सांसद मनीष तिवारीकृषि कानूनमनीष तिवारीलोकसभास्थगन प्रस्ताव
Previous Post

पीएम मोदी हैं देश के संघीय ढांचे के खिलाफ : दिग्विजय सिंह

Next Post

लोकतंत्र में लोगों की भावना को राजद्रोह के रुप में देखा जाना खतरनाक: दिग्विजय सिंह

Desk

Desk

Related Posts

sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Next Post
संसद बजट सत्र Parliament Budget Session

लोकतंत्र में लोगों की भावना को राजद्रोह के रुप में देखा जाना खतरनाक: दिग्विजय सिंह

यह भी पढ़ें

arrested

शूटरों को असलहे उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन सदस्य गिरफ्तार

15/09/2021
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

बुजुर्ग महिला के साथ हुई 33 लाख की धोखाधड़ी

08/12/2022
pm modi

पीएम मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से किया गया सम्मानित

25/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version