• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी हैं देश के संघीय ढांचे के खिलाफ : दिग्विजय सिंह

Desk by Desk
04/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
दिग्विजय सिंह Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री संघीय ढांचे के खिलाफ हैं। क्योंकि उन्होंने राज्यों से परामर्श किए बिना और किसी पूर्व सूचना के बिना लॉकडाउन लगा दिया था।

सिंह ने कहा कि यह सदन राज्यों का सदन है। यह मेरा आरोप है कि प्रधानमंत्री संघीय ढांचे के खिलाफ हैं ,क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्रियों से सलाह नहीं ली और लॉकडाउन लगा दिया। सिंगापुर जैसे देशों ने लॉकडाउन लगाने से आठ दिन पहले सूचना दी थी।

कांग्रेस नेता ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी हमला किया है। कहा कि किस तरह से मध्य प्रदेश सरकार को गिराने के लिए कोविड के खतरे को नजरअंदाज किया गया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार अब किसानों के विरोध को नजरअंदाज कर रही है। इस दौरान पूछा कि राजनाथ सिंह, जो पहले किसान आंदोलन में सबसे आगे थे, उनको समिति में नहीं रखा गया, लेकिन पीयूष गोयल, जिनका किसानों से कोई लेना-देना नहीं है, उनको रखा गया है।

शीशे के बजाए प्रियंका गांधी को अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए : मोहसिन रजा

उन्होंने कहा कि असंतोष लोकतंत्र का सार है। कहा कि असंतुष्टों के खिलाफ विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया जा रहा है और जमानत भी नहीं दी जा रही है। इससे पहले बहस के दौरान, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज झा ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब और हरियाणा में बिहार के मॉडल को दोहराने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में 2006 में एपीएमसी एक्ट के खत्म हो जाने के बाद राज्य एक श्रमिक आपूर्ति राज्य बन गया है क्योंकि किसान मजदूर बन गए हैं। राजद सांसद ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के साथ व्यवहार किया गया है वह नहीं होना चाहिए था और पानी और बिजली आपूर्ति को रोकना अमानवीय था।

सांसद ने कहा कि सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए और कानून वापस लेना चाहिए और बहुमत का इस्तेमाल इस्तेमाल इस मुद्दे को दबाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

Tags: Congress MP Digvijay SinghDigvijay Singhfederal structurePresident's addressprime ministerकांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंहदिग्विजय सिंहधन्यवाद प्रस्तावप्रधानमंत्रीराष्ट्रपति अभिभाषणसंघीय ढांचे
Previous Post

दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से हटाई नुकीली कीलें

Next Post

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कृषि कानूनों पर लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post
मनीष तिवारी Manish Tiwari

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कृषि कानूनों पर लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

दिल्ली मेट्रो Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो सात सितंबर से दौड़ेगी, उपराज्यपाल की मिली मंजूरी

02/09/2020
Shashi Tharoor

‘अब INDIA का बजेगा डंका,’ शशि थरूर ने बीजेपी और एनडीए पर कसा तंज

19/07/2023
upsc

UPSC में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version