• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीशे के बजाए प्रियंका गांधी को अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए : मोहसिन रजा

Desk by Desk
05/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
मोहसिन रजा Mohsin Raza

मोहसिन रजा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले की कई गाड़ियां हापुड़ और अमरोहा गजरौला में आपस में टकरा गईं। इस दौरान प्रियंका गांधी खुद अपनी कार का शीशा साफ करती दिखी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद योगी सरकार के मंत्री ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है। प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को शीशे के बजाए अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए।

एरो इंडिया शो : बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने एलसीए तेजस विमान में भरी उड़ान

चौरी-चौरा विद्रोह के सेनानियों की याद गुरुवार को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर मोहसिन रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से कमान संभाली है तब से उन्होंने लगातार किसानों की चिंता की है। जो बेहतर से बेहतर योजनाएं हैं वह लेकर आए हैं। कांग्रेस किस मुंह से बात कर रही और क्यों घड़ियाली आंसू बहाने के लिए जा रही है? हमारी सारी संवेदना किसान भाईयों के साथ है, हमदर्दी है और हम उनके विकास के लिए और उनको आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

मोहसिन रजा ने सवाल उठाते हुए पूछा कि कांग्रेस ने किया क्या? 60 वर्षों तक उन्हें (किसान) को कर्जदार किया, उनका शोषण किया। उनकी जमीनों को अपने परिवार के लोगों से ही खरीदवा दिया। तो उनको जेल भेजने का काम, उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का काम किसी ने किया है देश में तो वह कांग्रेस है। तो कांग्रेस अब क्यों ड्रामा कर रही है, उनके अब इस ड्रामे से कुछ होने वाला नहीं है।

उत्तर प्रदेश में पहले था जंगलराज

उधर अमेठी में पिछले 10 दिनों में दो बीजेपी पदाधिकारियों समेत चार लोगों की हत्या से कानून व्यवस्था चरमरा गई। इस मुद्दे पर प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने अमेठी पुलिस को क्लीन चिट दिया। कहा कि लॉ एंड आर्डर को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी तत्काल अपराधियों को पकड़ कर जेल भेज रहे हैं। हम तेजी से काम कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश में इस तरह की चीजें बहुत कम हो गई हैं। पहले जंगल राज था।

Tags: mohsin razaमोहसिन रजा
Previous Post

किसान आंदोलन देश की आज़ादी की तीसरी लड़ाई है : रामगोविंद

Next Post

परिवार के दुख में शरीक हूं और इस शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे : प्रियंका

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
priyanka gandhi

परिवार के दुख में शरीक हूं और इस शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे : प्रियंका

यह भी पढ़ें

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन बच्चों की मौके पर मौत, एक घायल

13/04/2024

मुख्यमंत्री पुष्कर ने पांचवें सैन्य धाम का किया स्थलीय निरीक्षण

06/12/2021
shortest day

कल है साल का सबसे छोटा दिन, सिर्फ 10 घंटे 41 मिनट रहेगी रोशनी

21/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version