• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 महीनों में कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया : शिवराज

Desk by Desk
14/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता द्वारा गरीबी को लेकर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उन्हें उनकी (कांग्रेस) की इस टिप्पणी से कोई आपत्ति नहीं हैं, लेकिन इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस ने गरीबी का अपमान किया है।

श्री चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ यहां एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि यह जनता का अपमान है, गरीबों का अपमान है, किसानों का अपमान है। प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता आने वाले चुनाव में अपने इस अपमान का जवाब कांग्रेस को देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चुनाव को चुनाव की तरह लेते हैं, लेकिन पता नहीं हमारे कांग्रेस के मित्रों को क्या हो गया है। वे गरीबों का अपमान करने लगते हैं।

बिहार चुनाव : पप्पू यादव से गठबंधन कर 40-50 सीटों पर मैदान में उतर सकती ​है शिवसेना

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जनता की सेवा के लिए गरीब भी बनना पड़े तो मंजूर है। उन्होंने कहा कि हमें गरीब बताना कांग्रेस के अंदर के भाव हैं, उनकी संस्कृति हैं, जिसका ये प्रकटीकरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं, मै नारियल लेकर चलता हूं। मुझे तो याद नहीं है कि मैं कब जेब में नारियल रखता था। वास्तव में उन्हें नारियल से नहीं, भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास पर आपत्ति है।

श्री चौहान ने कहा कि हमने कोरोना काल में भी विकास के कार्यों को रूकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नारियल हमारी संस्कृति है। हम तो जनता को ही भगवान मानते हैं। अब कांग्रेस को जनता को प्रणाम करने पर भी आपत्ति है। वे कहते कि श्री चौहान ने घूटने टेक दिए हैं, लेकिन लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनता को झुककर प्रणाम करते हैं। हम भी उसी राह पर चलने वाले लोग हैं।

हाथरस केस : पीड़िता के भाई से पूछताछ के लिए CBI अपने साथ ले गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि गरीबों की सेवा ही भगवान की पूजा है। हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी भी उसी राह पर चल रहे हैं और हम भी उसी मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने किसी को गरीब नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि धरती के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का ही है और उनका ये अधिकार हम हर कीमत पर दिलाकर रहेंगे।

श्री शर्मा ने भी पत्रकारों को संबोधित किया और कहा कि भाजपा की सरकार इसलिए नहीं बनी कि किसी को मंत्री या मुख्यमंत्री बनना था। ये सरकार प्रदेश की जनता को, गरीबों को, किसानों को बचाने के लिए बनी है। 15 महीनों में कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। श्री शर्मा ने कहा कि आने वाला चुनाव प्रदेश को बचाने का चुनाव है। यह इस बात को तय करने का चुनाव है कि जनता को कैसा नेता चाहिए।

ऑटो ड्राईवर से मारपीट : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले – तालिबानी संस्कृति नहीं चलेगी

श्री शर्मा ने कहा कि जब किसी गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनता है, तो कांग्रेस के लोग उसके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता, गरीबों, किसानों का अपमान है। उन्होंने कहा कि क्या गरीब किसान का बेटा होना, जनता के काम करना अपराध है।

Tags: 24ghante online.comMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp newspolitical news
Previous Post

दुर्लभ बीमारी के वजह से मिली खूबसूरत आंखें

Next Post

तेजस्वी यादव बोले- कुर्सी मोह में नीतीश ने दिया सबको धोखा

Desk

Desk

Related Posts

Shivling
Main Slider

Sawan: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

13/08/2026
Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Next Post
tejasvi yadav

तेजस्वी यादव बोले- कुर्सी मोह में नीतीश ने दिया सबको धोखा

यह भी पढ़ें

Illegal Liquor

चार अन्तरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख की शराब पकड़ी

21/01/2023
PM Modi

प्रधानमंत्री के रोड शो में मोदी-मोदी के नारों से गूंजा बरेली

26/04/2024
मुख्यमंत्री की बैठक

यूपी सचिव मुख्यमंत्री की बैठक में फोन पर गेम खेलते दिखे अधिकारी, ये है कोरोना से लड़ने की तैयारी

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version