• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्षी दलों को एक मंच पर लायेगी कांग्रेस: सलमान खुर्शीद

Writer D by Writer D
05/03/2023
in उत्तर प्रदेश, फर्रूखाबाद
0
Salman Khurshid

Salman Khurshid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रूखाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने में विश्वास रखने वाले विपक्षी दलों को एक मंच में लाने का प्रयास जारी रखेगी।

श्री खुर्शीद ने रविवार को अपने गृह जिले फर्रूखाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन इससे भी बड़ी चुनौतियां देश के सामने है जिसे हमारे नेताओं ने जनता के सामने रेखांकित करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

‘हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा’के दौरान उन्होने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उन सभी पार्टियों के साथ बात करेगी जो लोकतंत्र को बचाने में विश्वास रखते हैं। उन्होने बताया कि वे पिछले दिनों बिहार गए जहां मुख्यमंत्री नितिश मौजूद थे। बड़े-बड़े नेताओं की बैठक में लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों के एक मंच पर आने की चर्चा हुई। बिहार में हम सत्ताधारी दल का समर्थन कर रहे हैं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री खुर्शीद (Salman Khurshid) ने कहा “ कर्नाटक में चुनाव होने जा रहे हैं जहां हमारी जीत की अच्छी सम्भावनाएं है, हम चाहते है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां अपना समय दें। ”

उन्होने कहा कि आज आमतौर से जनता पर अंकुश लगाये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनता को निष्पक्ष निर्णय लेने में बाधाएं डाली जा रही हैं। पत्रकारों पर भी अंकुश लगाये जाने के प्रयास किये जा रहे है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, देश व प्रदेश में इस भ्रष्टाचार हम खुलकर विरोध करते है।रोजगारों का अभाव है, बेरोजगारी बढ़ी है, नौजवान कहां जाये, कीमतें बढ़ती जा रहीं है। यह विचारणीय प्रश्न है।

चारधाम यात्रा: अब तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाखों रोजगार दिये जाने के बयान पर तंज कसते हुये श्री खुर्शीद ने कहा कि आज रोजगार, गैस सिलेण्डर की बढ़ती हुई कीमतें आदि को लेकर, जनता में आक्रोश है। केवल बड़े-बड़े पोस्टर लगाने से हम गरीबी को नहीं छिपा सकते। किसानों के आन्दोलन हुये और खत्म भी हो गए। लेकिन किसानों को कुछ भी नहीं मिला। हम सारी समस्याओं को उजागर करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायिका लुईस खुर्शीद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युजंय शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: farrukhabad newsSalman Khurshid
Previous Post

चारधाम यात्रा: अब तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

Next Post

विहिप पदाधिकारी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

विहिप पदाधिकारी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

MPPSC SET

SSC  ने जारी किया स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती एग्जाम का रिजल्ट, यहां पर करें चेक

20/03/2021
CM Yogi

जाग चुका है देश, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा: सीएम योगी

30/01/2023
UP assembly again became court

58 साल बाद यूपी विधानसभा फिर बनी कोर्ट, छह पुलिसकर्मियों को मिली ये सजा

03/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version