• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम में सत्ता में आने पर सीएए को रद्द करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

Desk by Desk
02/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

असम। पश्चिम बंगाल के साथ असम में भी चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे राज्य में घूम-घूमकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर कर माहौल बना भी रही हैं। मंगलवार को भी प्रियंका गांधी की अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं है। इस दौरान उन्होंने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है।

राजनाथ सिंह ने आर आर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवायी

प्रियंका ने प्रधानमंत्री के ‘असम की चाय खतरे में है’ बयान पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि किसी एक के ट्वीट करने से असम की चाय खतरे में नहीं होती। असम के अस्तित्व पर जो वार भाजपा और आरएसएस ने किया है, उसके अस्तित्व पर खतरा वही है। यहां न तो डबल इंजन की सरकार चाहिए और रिमोट कंट्रोल वाला सीएम चाहिए। असम के लोगों को एक नेता, एक सीएम और एक पार्टी चाहिए जो उनके अस्तित्व को बचाकर उनके लिए काम करे।

CAA-NRC पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को घेरते हुए प्रियंका ने कहा कि उनको देश की एकता से दिक्कत है, उनको दिक्कत प्रदेश की एकता से है। CAA-NRC की बात गृहमंत्री ने पूरे देश में की तो यहां आकर चुप क्यों हो जाते हैं? बीजेपी ने चुनाव से पहले कहा था कि असम NRC लागू नहीं करेंगे तो फिर क्यों लागू किया?

तेजपुर की रैली में क्या बोलीं प्रियंका?

प्रियंका गांधी ने तेजपुर में मेगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि असम आपकी मां है और आप अपनी पहचान व अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने आपसे किए हुए वादे पूरे नहीं किए और आपकी पहचान पर भी हमला किया है। हम वादे नहीं आपको गारंटी दे रहे हैं। ये 5 गारंटी आपके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हैं।

  • हम ऐसा कानून बनाएंगे जिससे CAA यहां लागू नहीं होगा।
  • असम की गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपये गृहणी सम्मान राशि दी जाएगी।
  • बिजली के 200 यूनिट मुफ्त जिससे हर महीने 1400 रुपये की बचत होगी।
  • हम चाय के बागान के श्रमिकों को प्रति दिन 365 रुपये का पारिश्रमिक देंगे।
  • हम युवाओं को 5 लाख रोजगार देंगे।

चाय बागान में काम करने वालों से मिलीं प्रियंका

इससे पहले तेजपुर के चाय बागान में काम करने वाली महिला मजदूरों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने बिना किसी संकोच के बड़ा सा टोकरा पीठ पर लादा, सिर पर कपड़ा रखा और टोकरी की रस्सी को सिर से लटकाकर बागान में चाय की पत्तियां चुनने लगीं। बागान की महिला मजदूर प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत को अपने बीच पाकर निहाल हो गईं।

चाय की चुस्कियों का दौर भी चला

पत्तियां चुनने के बाद चाय की चुस्कियों का दौर भी चला। मजदूरों की लाई चाय के साथ प्रियंका ने ब्रेड भी खाई। इसी दौरान एक महिला मजदूरों के दोनों हाथ पकड़कर घिसी हुई सख्त हथेलियों को भी थामा। प्रियंका के इस संदेश को चाय मजदूरों ने भी बखूबी समझा और जिंदाबाद के नारों में कोई कंजूसी नहीं की।

इससे पहले प्रियंका ने असम की आदिवासी परंपरा को झूमकर सलाम बोला। लखीमपुर में किशोरियों के साथ बिहू नृत्य करती प्रियंका की ये तस्वीरें टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियों में रहीं। प्रियंका सोमवार से ही असम के दौरे पर हैं। यहां पर वह असमी संस्कृति और अस्मिता की हर पहचान के आगे सिर झुका रही हैं। चाहे कामाख्या मंदिर में दर्शन हो या फिर इन सारों इशारों का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ एक है और वह है असम की सत्ता, जिससे कांग्रेस पिछले चुनाव में बहुत बुरी तरह बेदखल हुई थी।

सीटों का समीकरण क्या है?

2016 में कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें मिली थीं। उसे अपनी 52 सीटें गंवानी पड़ी थीं, जबकि एनडीए ने 86 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। उसे 60 सीटों का सीधा फायदा मिला था। जाहिर है 5 साल में नुकसान की भरपाई कर पाना बेहद मुश्किल है, वह भी तब जब सारा दारोमदार अकेले प्रियंका के सिर पर हो, लेकिन प्रियंका अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं।

Tags: assam electionassam election 2021assembly election 2021Assembly Election in West Bengalbjpcongresselection committee meetingelection in Assamelection in Keralaelection in Puducherryelection in tamilnaduelection in West BengalIndia News in Hindikerala electionkerala election 2021Latest India News UpdatesMamata Banerjeenarendra modiOppositionpriyanka gandhipuducherry electionpuducherry election 2021tamilnadu electiontamilnadu election 2021Trinamool Congresswest bengal assembly electionwest bengal assembly election 2021 datewest bengal electionwest bengal election 2021west bengal election 2021 schedulewest bengal election commissionwest bengal election dateWest bengal election date 2021Yogi Adityanathपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीं
Previous Post

यूपी शिक्षा सेवा चयन अधिकरण विधेयक की आठ मार्च को प्रतियाॅ जलाएगा उत्तर प्रदेश शिक्षक महांसघ

Next Post

यूपी विधानसभा में आपराधिक मामलों की वापसी के मुद्दे पर हंगामा

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
यूपी विधानसभा

यूपी विधानसभा में आपराधिक मामलों की वापसी के मुद्दे पर हंगामा

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निजी ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से बंद, ये है वजह

09/01/2021
यूपी सचिवालय सुरक्षा में फिर सेंध UP secretariat security breached again

यूपी सचिवालय सुरक्षा में फिर सेंध, फर्जी पास के साथ घुसने वाला हिरासत में लिया गया

09/10/2020
Rudraksh Convention Center

भारत-जापान की दोस्ती की मिसाल है रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर, जानिए इसकी खासियत

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version