• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी

Writer D by Writer D
08/06/2026
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Meenakshi Natarajan

Meenakshi Natarajan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने वरिष्ठ नेताओं और अधिकांश विधायकों की मौजूदगी दर्ज कराई।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान जीतू पटवारी स्वयं विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष तक लेकर पहुंचे।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने कहा कि यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। हम सभी एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।” नटराजन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को ‘पार्टी विद डिफरेंस’ बताने वाली भाजपा की राजनीतिक शुचिता और नैतिकता इस चुनाव में स्पष्ट दिखाई दे रही है।

भाजपा के तीसरे उम्मीदवार से बढ़ी सियासी हलचल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा महेश केवट को सोमवार को तीसरे उम्मीदवार के रूप में उतारने के ऐलान के बाद कांग्रेस ने भी अपनी राजनीतिक रणनीति तेज कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायकों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और उन्हें भोपाल में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। राजनीतिक हलकों में इसे राज्यसभा चुनाव से जुड़ी रणनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मसूद ने इसे निजी दौरा बताया है।

कांग्रेस ने लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अपने विधायकों की एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि भाजपा का कैंडिडेट डमी कैंडिडेट है। वहीं कांग्रेस विधायकों की शिफ्टिंग पर सिंघार ने कहा कि हम लोग चर्चा करेंगे। फिर तय करेंगे कि बाहर जाना है या नहीं जाना है।

दिग्विजय का भाजपा को जवाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गलतफहमी में है और पार्टी के सभी विधायक मजबूती से कांग्रेस उम्मीदवार के साथ खड़े हैं। वहीं कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और सुनील उईके ने भी दावा किया कि मीनाक्षी नटराजन को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिलेगा और चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।

Tags: meenakshi natarajan
Previous Post

लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! RPSC ने निकाली 371 पदों पर भर्ती

Next Post

सत्ता सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यमः नायब सिंह सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

OP Choudhary inaugurates 'Kabir Kutir' community hall.
छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण

30/07/2026
CM Nayab Saini met Swami Gyananand Maharaj.
Main Slider

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

30/07/2026
CM Dhami
Main Slider

शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM धामी

30/07/2026
Rudreshwar Mahadev
छत्तीसगढ़

भगवान राम की आस्था से जुड़ा रुद्रेश्वर धाम, जानिए क्यों खास है यह पवित्र स्थल

30/07/2026
Kedarnath Yatra
Main Slider

फिर थमी केदारनाथ यात्रा, गौरीकुंड के पास भूस्खलन से मार्ग बंद; भारी बारिश का अलर्ट

30/07/2026
Next Post
Nayab Singh Saini

सत्ता सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यमः नायब सिंह सैनी

यह भी पढ़ें

arrested

पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश गिरफ्तार

09/01/2022
Sukesh Chandrashekhar

1.50 लाख की चप्पल, 80 हजार की जींस! जेल में छापा पड़ते ही फूट-फूटकर रोया महाठग सुकेश

23/02/2023
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स’ का गठन

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version