• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कारोबारी को डराने और रिश्वत लेने के आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Writer D by Writer D
06/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की जरवा पुलिस ने यात्रियों को डरा धमका कर रकम वसूलने वाले दो आरक्षियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि गत एक सितम्बर को ललिया थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार के व्यवसायी हकीम खान अपने मित्रों संग कोयलाबास बार्डर की ओर से नेपाल घूमने अपनी कार से जा रहे थे कि बार्डर पर सुरक्षा कारणों से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने उन्हें वापस लौटा दिया।

आरोप है कि व्यवसायी द्वारा कार वापस लेने के बाद आरोपी जरवा कोतवाली में तैनात सिपाही राजू यादव ने पीछा कर कार रास्ते में रोक ली और मौके पर अपने एक अन्य साथी आरक्षी ध्रुवसिंह को बुलाकर पीड़ित कार सवार व्यवसायी को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर पचास हजार रिश्वत की मांग की और थाने में जबरन लाकर बिठा लिया।

पुलिसिया कड़ा रुख देख भयवश किसी प्रकार हकीम खान ने सिपाहियों को 28000 नगद दिया। इसमें 4000 रुपये नगद और 24,000 रुपये फोन के माध्यम से एक पेटीएम संचालक के खाते में ट्रांसफर कर दिया। रिश्वत की रकम पाने के बाद आरोपी सिपाहियों ने बमुश्किल पीड़ितों को जाने दिया।

उन्होंने बताया कि घटना से आहत प्रतिष्ठित व्यवसायी हकीम खान द्वारा जरवा थाने में की गयी शिकायत पर दोनों आरोपी सिपाहियों राजू यादव और घ्रुव सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और जांचोपरांत प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: Balrampur newscrime news
Previous Post

पिता की हत्या के आरोप में पुत्र गिरफ्तार

Next Post

घोसी उपचुनाव का नतीजा सपा प्रत्याशी के पक्ष में होगा: शिवपाल यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Shivpal Yadav

घोसी उपचुनाव का नतीजा सपा प्रत्याशी के पक्ष में होगा: शिवपाल यादव

यह भी पढ़ें

Jan ki Sarkar Jan ke Dwar

“ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

13/02/2026
Barauni-Gwalior Express

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, बाराबंकी में खंगाली गई ट्रेन

07/04/2024
MS Dhoni

जिस कंपनी में एमएस धोनी करते हैं काम, वहां ED ने की छापेमारी

01/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version