• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कॉन्स्टेबल ने साथी सिपाही को गोलियों से भूना, पुलिस महकमे में मची अफरा-तफरी

Writer D by Writer D
20/04/2025
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के बेतिया पुलिस लाइन में तैनात सिपाही (Constable ) सर्वजीत ने अपनी इंसास राइफल से अपने ही साथी सिपाही सोनू कुमार पर ताबड़तोड़ 11 गोलियां दाग दीं, जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब अधिकांश जवान ड्यूटी से लौटकर आराम कर रहे थे। उसी दौरान बैरक में अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी और अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सिपाही (Constable ) सर्वजीत अपनी राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिससे जवानों और अधिकारियों में दहशत फैल गई।

आरोपी लगातार हथियार लहराता रहा और आत्मसमर्पण के मूड में नहीं था। पुलिस अधिकारियों को उसे नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंत में उसे हिरासत में लेकर मुफस्सिल थाना लाया गया, जहां उससे एसडीपीओ विवेक दीप पूछताछ कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय देर रात ही पुलिस लाइन पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। DIG ने बताया कि यह बेहद गंभीर मामला है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई जा रही है। यदि ड्यूटी से संबंधित कोई मानसिक दबाव या अन्य कारण सामने आता है तो उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को लेकर कह दी ये बात

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू और सर्वजीत के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, जिसकी जानकारी यूनिट के अन्य जवानों को भी थी। दोनों की पोस्टिंग कुछ दिन पहले ही सिकटा थाना से बेतिया पुलिस लाइन में हुई थी। एक ही बैरक में रहना और एक ही यूनिट में ड्यूटी करने के चलते टकराव की आशंका बनी रही, जो अंततः जानलेवा साबित हुई।

मृतक सिपाही सोनू कुमार भभुआ जिला का रहने वाला है और आरोपी सिपाही सर्वजीत आरा जिला का निवासी है। फिलहाल इस घटना के बाद बेतिया पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी जवान की इस तरह की मौत से पूरा स्टाफ दुःखी है। पुलिस लाइन में मातम जैसा माहौल है, जहां हर कोई इस अप्रत्याशित घटना की चर्चा कर रहा है। अधिकारी से लेकर सिपाही तक, सभी इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरी चिंता और दुख में हैं। मृतक सिपाही सोनू कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार के लोग बेतिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

Tags: bihar newscrime newsNational news
Previous Post

अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को लेकर कह दी ये बात

Next Post

एसबीआई पीओ मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Next Post
SBI PO

एसबीआई पीओ मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

यह भी पढ़ें

Ebola Virus

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026

इस जेल में आग लगने से 41 लोगों की मौत, 80 से अधिक झुलसे

08/09/2021
Indian passenger bus falls into Marsyangdi river

काठमांडू बस हादसे में अब तक 27 की मौत, रेसक्यू जारी

23/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version