• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में दिव्य भव्य राम मंदिर निर्माण देश के लिए एक शुभ संकेत : सीएम धामी

Writer D by Writer D
16/04/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नई दिल्ली में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा आयोजित अयोध्या पर्व-2022 (Ayodhya Parv) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अयोध्या पर्व के चौथे आयोजन के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही विशेष है आज हनुमान जन्मोत्सव है तथा पूर्णिमा भी है, इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिये गर्व की बात है, क्योंकि यहां पहुंच कर वह अपने को अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। यहां आना तभी सम्भव है, जब भगवान राम की व्यक्ति पर कृपा हो।

उन्होंने कहा कि अयोध्या पर्व के इस सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मंच पर विराजमान पूज्य संत-धर्माचार्य, मनीषी, विद्वत समाज से जुड़े महानुभावों तथा कार्यक्रम में उपस्थित राम और राम की संस्कृति के साधकों और आराधकों का भी वह अभिवादन करते हैं जिन्होंने जन-जन के मन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और राम की संस्कृति की धारा को और तेज करने की कोशिश जारी रखी है।

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार जब वह अयोध्या गये थे तो श्रीराम लला को टेंट में देखकर अत्यन्त दुखी हो गये थे, पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जब मंदिर का कार्य प्रारम्भ हुआ और उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य उन्हें जब विगत वर्ष में मिला तो उस दृश्य को देखकर वह अत्यन्त भावविभोर हो गये थे।

CM Dhami

उन्होंने कहा कि भारतीय अध्यात्म में कहा जाता है कि श्रीराम कण-कण में विराजते हैं, कुछ ऐसी ही अनुभूति आज इस गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति परिसर में हो रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं उनके विचारों को अपनाकर प्रत्येक मनुष्य किसी भी प्रकार की सफलता को छू सकता है। भगवान राम की कृपा ही है जो जुलाई 2021 में उन्हें मुख्य सेवक के तौर पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  श्री राम के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता ने जनादेश तथा आशीर्वाद देकर प्रदेश में इतिहास बनाया तथा 5 साल में सरकार बदले जाने का मिथक भी तोडा। यह मिथक उत्तराखण्ड ही नही उप्र जैसे विशाल राज्य में भी बदला है।

हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है : सीएम धामी

उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक बनने के बाद हमारी सरकार जनता का विश्वास जीतने में कायम रही। 2013 में आई आपदा से केदारनाथ मंदिर का प्रांगण पूरी तरह तबाह हो गया था, परंतु आज केदारनाथ मंदिर का भव्य निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा 5 नवंबर 2021 को नरेंद्र मोदी जी द्वारा केदारनाथ में विकास कार्य हेतु 400 करोड रुपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस वर्ष की चार धाम यात्रा कई मायनों में विशेष है, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जिनके स्वागत के लिए उत्तराखंड पूर्ण रूप से तैयार है और इस मंच से मैं आप सभी को इस यात्रा हेतु आमंत्रित करता हॅू।

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। ऑल वेदर रोड के साथ ही अन्य मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यकरण के कार्य किये गए हैं जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान  कोई परेशानी ना हो। दिल्ली से देहरादून के बीच हो रहे एलिवेटेड रोड निर्माण से इन दो शहरों की दूरी घटकर महज 2 घंटे रह जाएगी। हमारी सरकार में सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्य सचिव ने की पिथौरागढ़ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

उन्होंने कहा कि अयोध्या एक नगर भर नहीं है। यह समस्त विश्व को आच्छादित करती है। संस्कृति और संस्कार के जरिए इसे विश्व के हर कोने तक महसूस किया जाता है। यहां से निकली अध्यात्म की धारा संपूर्ण मानव जाति के परम कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।

इस अवसर पर पूज्य महंत कमलनयन दास , महामंत्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट  चम्पत राय, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष  रामबहादुर राय, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर लाल कौल, सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, राज्य मंत्री उप्र सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Tags: ayodhya parvchanpat raicm dhamidelhi newskalyan dasNational newsUttarakhand News
Previous Post

मुख्य सचिव ने की पिथौरागढ़ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

Next Post

अगस्त से मिलने लगेगा हर घर को नल से जल : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post

अगस्त से मिलने लगेगा हर घर को नल से जल : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

Lipstick

सुबह से शाम तक लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के असरदार टिप्स

23/06/2026
Operation Blue Star

Operation Blue Star: गोल्डन टेंपल में लगे खालिस्तानी नारे, दरबार साहिब परिसर में लहराई गई तलवारें

06/06/2024
drug smuggler

मादक तस्कर सरगना समेत तीन गिरफ्तार, तीन किलो 900 ग्राम अफीम बरामद

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version