• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में चोरी, गायब हुआ कंटेस्टेंट्स का सामान

Writer D by Writer D
16/09/2025
in मनोरंजन
0
Contestants' belongings stolen from Bigg Boss house

Contestants' belongings stolen from Bigg Boss house

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Bigg Boss एक ऐसा रियलिटी शो है, जहां नए-नए ट्विस्ट से लेकर पूरा गेम पलट जाने तक, सबकुछ बेहद आम है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी अब इस बात से अनजान नहीं है कि इस घर में कभी भी कुछ भी हो सकता है। Bigg Boss 19 में अब घरवालों का सामान अपनी जगह से गायब हो गया है। कंटेस्टेंट्स के कपड़ों से लेकर घर का राशन तक, सब मिसिंग है। लेकिन सवाल ये है कि क्या ये कोई सीक्रेट टास्क है या फिर घरवालों के सामने कोई नई चुनौती आने वाली है?

दरअसल मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। Bigg Boss 19 के नए प्रोमो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रोमो की शुरुआत बसीर अली के साथ होती है, जो घर के कैप्टन अमाल मलिक से शिकायत करते हैं कि उनके सामान के साथ छोड़छाड़ की गई है और उनकी चीज़ें गायब हैं। ये सुनते ही अमाल हैरान रह जाते हैं।

घर से सामान हुआ चोरी, टेंशन में कंटेस्टेंट

धीरे-धीरे घर में बात फैलती है और सभी अपनी-अपनी चीज़ें ढूंढने लगते हैं। इसी के साथ क्लिप में देखा जा सकता है कि चीज़ों की तलाश करते हुए गौरव खन्ना कहते हैं कि जरूर ये कोई सीक्रेट टास्क है। वहीं कुनिका सदानंद बताती हैं कि रसोई से भी सब गायब है, चाय, चीनी, मसाले…सब गायब है। पूरा घर अलग-अलग जगह पर चीज़ों की तलाश करना शुरू कर देता है। कोई गार्डन में देखता है तो कोई बैड बॉक्स में। लेकिन किसी के हाथ कुछ नहीं आता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अभिषेक बजाज ने घरवालों को दी धमकी

वहीं नीलम शिकायत करती हैं कि उन्हें नमक के बिना चक्कर आ रहे हैं। इसी बीच अभिषेक बजाज भी धमकाते हुए कहते हैं कि जिसके पास सामान निकला उसे छोड़ेंगे नहीं। अमाल बिग बॉस से गुजारिश करते हैं कि वो उनकी मदद करें। इसके साथ ही पूरे घर में सायरन बजने लगते हैं और बिग बॉस सभी घरवालों को एक साथ जमा होने के लिए कहते हैं। इस प्रोमों को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, घरवालों पर आई नई आफत, जब सारा सामान हुआ गायब। ये है बिग बॉस का सीक्रेट टास्क या डेंजर जॉन का सिग्नल।

Tags: BB 19Bigg Boss 19
Previous Post

संत कबीर के नाम पर उत्तर प्रदेश में स्थापित होंगे वस्त्र एवं परिधान पार्क: मुख्यमंत्री

Next Post

आयकर रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकते हैं रिटर्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Jacqueline Fernandez
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

27/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Next Post
ITR

आयकर रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकते हैं रिटर्न

यह भी पढ़ें

all sisters are officer

एक घर की पांच बहनें हैं अधिकारी, तीन बहनों ने एक साथ क्लियर किया RAS एग्जाम

06/09/2021
Lohri

लोहड़ी पर करें यह उपाय, घर में सदैव बनी रहेगी सुख-शांति

13/01/2022
CM Yogi

गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने वाला ग्रंथ है रामचरित मानस: सीएम योगी

02/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version